{"_id":"696e40899d81a25e9f0d8fbb","slug":"iga-swiatek-continues-her-impressive-run-enters-second-round-of-australian-open-match-results-2026-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Australian Open: स्वियातेक का शानदार प्रदर्शन जारी, ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में; चीनी खिलाड़ी को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open: स्वियातेक का शानदार प्रदर्शन जारी, ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में; चीनी खिलाड़ी को हराया
Mon, 19 Jan 2026 08:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:02 PM IST
सार
वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में इगा स्वियातेक का शानदार अभियान जारी है। उन्होंने पहले दौर की बाधा पार कर ली है।
विज्ञापन
इगा स्वियातेक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक को वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में चीन की क्वालिफायर और 130वीं रैंकिंग वाली युआन युइ को 7-6, 6-3 से हराने में काफी मेहनत करनी पड़ी। पिछले साल विंबलडन जीत चुकीं स्वियातेक ने चार फ्रेंच ओपन और 2022 में यूएस ओपन जीता था लेकिन अभी तक मेलबर्न पार्क पर खिताब नहीं जीत सकी हैं।
विज्ञापन
सोफिया केनिन बाहर
विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज अमांडा एनिसिमोवा और छठी रैंकिंग प्राप्त जेसिका पेगुला भी सीधे सेटों में जीत गईं। वहीं आठवीं रैंकिंग वाली मिर्रा आंद्रीवा, 17वीं रैंकिंग वाली विक्टोरिया एमबोको और 25वीं रैंकिंग वाली पाउला बाडोसा भी दूसरे दौर में पहुंच गईं। वहीं 2020 की चैंपियन सोफिया केनिन अमेरिका की ही पेटोन स्टीयर्न्स से 3-6, 2-6 से हारकर बाहर हो गईं।

एलियास्सिमे रिटायर हुए
कनाडा के सातवीं रैंकिंग वाले फेलिक्स आगर एलियास्सिमे चोट के कारण पुर्तगाल के नुनो बोर्गेस के खिलाफ मैच से बीच में रिटायर हो गए। बोर्गेस उस समय 3-6, 6-4, 6-4 से आगे थे। स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका ने लास्लो जेरे को 5-7, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया। उन्होंने पिछले महीने घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी सत्र होगा। तीन बार के उपविजेता दानिल मेदवेदेव ने जेस्पर डि जोंग को 7-5, 6-2, 7-6 से मात दी। वहीं, 19वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने अलेक्जेंडर कोवासेविच को 6-4, 6-3, 6-3 से हराया।