{"_id":"5c5edbaebdec22739950c827","slug":"harris-beats-prajnesh-gunneswaran-in-semi-finals-mukund-recovers-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई ओपन एटीपीः हैरिस ने किया बड़ा उलटफेर, सेमीफाइनल में प्रजनेश को हराया ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
चेन्नई ओपन एटीपीः हैरिस ने किया बड़ा उलटफेर, सेमीफाइनल में प्रजनेश को हराया
Sat, 09 Feb 2019 07:24 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 09 Feb 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
prajnesh gunneswaran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के गैर वरीय एंड्रयू हैरिस ने शनिवार को चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय प्रजनेश गुणेश्वरन को शिकस्त देकर उलटफेर किया।
विज्ञापन
विम्बलडन और फ्रेंच ओपन में पूर्व जूनियर युगल विजेता हैरिस ने भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी को 6-4, 3-6, 6-0 से पराजित किया। टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी क्योंकि 16वीं वरीयता प्राप्त शशिकुमार मुकुंद भी दूसरे सेमीफाइनल में दूसरे वरीय कोरेन्टिन मौटेटे से 6-3 4-6 2-6 से हारकर बाहर हो गये।
विज्ञापन
हैरिस ने मैच के दौरान बेहतरीन ग्राउंडस्ट्रोक लगाए और मौकों का फायदा उठाया। प्रजनेश ने वापसी करने का प्रयास करते हुए दूसरा सेट अपने नाम किया, पर वह तीसरे सेट में हैरिस के आगे नहीं टिक सके। वहीं मुकुंद की टूर्नामेंट में शानदार लय भी फ्रांस के खिलाड़ी के खिलाफ समाप्त हो गयी और कोरेन्टिन ने फाइनल में हैरिस से भिड़ने का हक पाया। इनपुट-भाषा
विज्ञापन