फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Hamburg European Open: daniil Medvedev defeated by humbert in the first round

हैंबर्ग यूरोपियन ओपन: मेदवेदेव पहले ही दौर में हुए उटलफेर का शिकर, हंबर्ट ने हराया

Thu, 24 Sep 2020 07:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैंबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैंबर्ग Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 24 Sep 2020 07:31 AM IST
सार

  • कॅरियर की सबसे बड़ी जीत के साथ हैंबर्ग ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे यूगो
  • 08वीं जीत है यह 22 वर्षीय हंबर्ट की इस सत्र के 22 मुकाबलों में

विज्ञापन
Hamburg European Open: daniil Medvedev defeated by humbert in the first round
दानिल मेदवेदेव - फोटो : ट्विटर

विस्तार

यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले रूस के दानिल मेदवेदेव हैंबर्ग यूरोपियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में उटलफेर का शिकर हो गए। दुनिया के पांचवें नंबर और टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त मेदवेदेव को फ्रांस के गैर वरीय यूगो हंबर्ट के हाथों 4-6, 3-6 से शिकस्त मिली। 22 वर्षीय हंबर्ट की यह शीर्ष दस में शुमार किसी खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते हंबर्ट ने केविन एंडरसन और फैबियो फोगनिनी को सीधे सेटों में हराकर मास्टर्स 1000 में कॅरिअर की पहली जीत दर्ज की थी। दूसरे दौर में अब हंबर्ट का सामना क्वालिफायर जीरि वेस्ली से होगा जिन्होंने जाइल्स सिमोन को 7-5, 6-2 से पराजित किया। तीसरी वरीयता प्राप्त गाएल मोंफिल्स भी पहले दौर में 103वीं रैंकिंग के यानिक हांफमैन से 4-6, 3-6 से हार गए। अब हांफमैन की टक्कर क्रिस्टियन कारिन से होगी जिन्होंने केई निशिकोरि को 6-0, 6-3 से हराया। राबर्टो बातिस्ता एगुत ने दो बार के चैंपियन निकोलोज बी को 6-4, 6-3 से और जर्मनी के डोमिनिक कोफेर ने योशिहितो निशिओका को 7-6, 4-6, 6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


सितसिपास ने पार की पहली बाधा 
ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने पहले दौर में डान इंवास को 6-3, 6-1 से पराजित किया। अब उनकी भिड़ंत पाब्लो क्यूवास से होगी जिन्होंने टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 6-2 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed