{"_id":"5a127ab44f1c1b68678bcdd8","slug":"grigor-dimitrov-beat-david-goffin-and-win-atp-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATP फाइनल्स: 'उलटफेर किंग' नहीं बन सके गोफिन, दिमित्रोव ने खिताब जीतकर रचा इतिहास","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ATP फाइनल्स: 'उलटफेर किंग' नहीं बन सके गोफिन, दिमित्रोव ने खिताब जीतकर रचा इतिहास
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
ग्रिगोर दिमित्रोव
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रिगोर दिमित्रोव ने रविवार को फाइनल मुकाबले में डेविड गोफिन को 7-5, 4-6, 6-3 से हराकर एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीता। इसी के साथ दिमित्रोव पहले डेब्यूटेंट बन गए हैं, जिन्होंने 1998 के बाद से इस खिताब पर कब्जा किया। बता दें कि 1998 में क्वालीफायर एलेक्स कोर्रेटजा ने यह खिताब जीता था।
विज्ञापन
फाइनल में छठी वरीय बुल्गारियन ने लंदन के ओ2 एरीना में बेहद दबाव में अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब पाचवें मैच पॉइंट में जीता। अब वो राफेल नडाल और रॉजर फेडरर के बाद रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जीत के बाद 26 वर्षीय दिमित्रोव ने कहा, 'मेरे लिए यह दो सप्ताह बेहद शानदार बीते। यहां खेलना सम्मान की बात है। ये दो सप्ताह मेरे करियर के सबसे बेहतरीन रहे। मेरे पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं बचे हैं। मेरा परिवार और मेरी टीम अविश्वसनीय है।'
विज्ञापन
बुल्गारिया के दिमित्रोव ने फाइनल में बिना कोई मैच गंवाएं एंट्री की थी। गोफिन के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड (4-1) बेहतरीन है। इसी टूर्नामेंट के राउंड रोबिन चरण में दिमित्रोव ने 6-0, 6-2 से गोफिन को मात दी थी।
सातवीं वरीय गोफिन वर्ल्ड नंबर-1 राफेल नडाल को पहले मैच में और सेमीफाइनल में फेडरर को मात देकर बेहद खुश हैं। बहरहाल, दिमित्रोव-गोफिन के बीच फाइनल मुकाबला काफी संघर्ष भरा रहा। दोनों ने दर्शकों से खचाखच स्टेडियम में कुछ आकर्षक शॉट्स लगाए और पॉइंट्स हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की।
लगातार तीन सर्व ब्रेक करके गोफिन ने 3-1 की बढ़त बनाई, लेकिन खराब सर्व का उन्हें परिणाम भुगतना पड़ा। दिमित्रोव ने दमदार वापसी करते हुए स्कोर 4-4 से बराबर कर लिया। दोनों खिलाड़ियों ने कई एरर किए, लेकिन बेल्जियम के गोफिन ने नेट पर शॉट मारकर पहला सेट गंवा दिया।
दूसरे सेट में भी मुकाबला रोमांचक हुआ। दोनों ही खिलाड़ी ब्रेक पॉइंट हासिल नहीं कर पा रहे थे। दिमित्रोव ने तब दो डबल फाल्ट किए और दूसरा सेट 4-6 से गंवा दिया। ढाई घंटे की मशक्कत के दौरान दिमित्रोव ने तीसरे सेट में समझदारी से खेला और मैच व खिताब अपने नाम किया। हार से निराश गोफिन ने कहा, 'मेरे लिए यह सप्ताह जरूर विशेष रहा। मुझे अब थकान महसूस हो रही है। हमने शानदार काम किया, लेकिन फाइनल में कुछ चूक हुई।'