{"_id":"5c2f7641bdec2256f972beee","slug":"garbi-e-muguruza-beat-aliz-cornet-in-hopman-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"होपमैन कपः मुगुरूजा ने चोट के बावजूद कार्नेट को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
होपमैन कपः मुगुरूजा ने चोट के बावजूद कार्नेट को हराया
Fri, 04 Jan 2019 08:35 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 04 Jan 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
muguruza
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन की गार्बाइन मुगुरूजा ने नए सत्र में एकल में अपनी पहली जीत दर्ज की लेकिन होपमैन कप टेनिस टूर्नामेंट के इस मैच के दौरान वह चोटिल भी हो गई।
विज्ञापन
दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन और विश्व में 18वें नंबर की खिलाड़ी इससे पहले अपने दोनों एकल मैच एंजलिक कर्बर और एशलीग बार्टी से हार गई थी। उन्होंने हालांकि जांघ में चोट के बावजूद फ्रांस की एलाइज कार्नेट को 6-1, 6-3 से हराया। स्पेन ने अपना अंतिम मुकाबला 2-1 से जीता। मुगुरूजा और डेविड फेरर की उसकी टीम फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
फेरर ने पुरूष एकल में लुकास पोउली को 6-4, 6-7 (5/7), 7-6 (7/2) से हराकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलायी थी। मुगुरूजा चोटिल होने के कारण मिश्रित युगल में खेलने के लिये उपलब्ध नहीं थी और इसलिए स्पेन की जीत का अंतर 2-1 हो गया। इनपुट-भाषा
विज्ञापन