फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French Open to allow fans in stadium, tickets will be out soon

फैंस के लिए खुशखबरी, दर्शकों के साथ शुरू होगा फ्रेंच ओपन, जल्द होगी टिकटों की बिक्री शुरू

Thu, 02 Jul 2020 09:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 02 Jul 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
French Open to allow fans in stadium, tickets will be out soon
फ्रेंच ओपन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी के बावजूद फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी में होगा और इसके लिए टिकटों की बिक्री जल्द ही शुरू की जाएगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट को स्थगित किया गया है और अब इसका आयोजन सितंबर में होगा।

विज्ञापन


फ्रेंच टेनिस महासंघ (एफएफटी) ने ट्विटर पर लिखा कि 16 जुलाई से आम लोगों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू की जाएगी। एफएफटी ने हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी कि 27 सितंबर से 11 अक्तूबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए कितने प्रशंसकों को रोलां गैरो पर आने की स्वीकृति होगी।
विज्ञापन


क्ले कोर्ट पर होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन 24 मई से होना था, लेकिन इसे महामारी के कारण 20 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया। इसके बाद इसे एक और हफ्ते के लिए टाल दिया गया। दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एफएफटी ने स्वास्थ्य और सुरक्षा नियम तैयार किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed