{"_id":"664ce2f7e12816c128031eab","slug":"french-open-rafel-nadal-preparing-to-return-to-roland-garros-after-two-years-playing-will-depend-on-fitness-2024-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Open: दो साल बाद रोलां गैरां में वापसी की तैयारी में नडाल, फिटनेस पर निर्भर करेगा खेलना","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
French Open: दो साल बाद रोलां गैरां में वापसी की तैयारी में नडाल, फिटनेस पर निर्भर करेगा खेलना
Tue, 21 May 2024 11:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 21 May 2024 11:39 PM IST
सार
साल का दूसरा ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन रविवार से शुरू हो रहा है। नडाल अपने कोच कार्लोस मोया और अभ्यास करने वाले जोड़ीदारों के साथ कोर्ट फिलिप चैटरियर पर पहुंचे। उनका अभ्यास देखने के लिए फ्रेंच ओपन के मुख्य स्टेडियम में छह हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे।
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : PTI
विस्तार
स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने यहां रोलां गैरां में अभ्यास किया। 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल रिकॉर्ड 14 बार फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं। इस बार 37 साल के दिग्गज का यह रोलां गैरो में अंतिम ग्रैंडस्लैम माना जा रहा है। इस अभ्यास के जरिये नडाल अपनी फिटनेस और फॉर्म की परख ले रहे हैं ताकि यह तय हो सके कि उन्हें इस साल होने वाले फ्रेंच ओपन में हिस्सा लेना है या नहीं।
विज्ञापन
रविवार से शुरू होगा साल का दूसरा ग्रैंडस्लैम
साल का दूसरा ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन रविवार से शुरू हो रहा है। नडाल अपने कोच कार्लोस मोया और अभ्यास करने वाले जोड़ीदारों के साथ कोर्ट फिलिप चैटरियर पर पहुंचे। उनका अभ्यास देखने के लिए फ्रेंच ओपन के मुख्य स्टेडियम में छह हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे। जैसे ही नडाल कोर्ट पर उतरे, दर्शकों ने हर्षोउल्लास के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने एक घंटे अभ्यास किया और उसके बाद कुछ समर्थकों को ऑटोग्राफ दिए। पिछले साल कूल्हे की चोट के कारण नडाल ने फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं लिया था। इस चोट के कारण वह पिछले साल काफी समय मैदान से दूर रहे। उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी। इस सीजन में भी वह चोट के कारण परेशान रहे हैं।

इटालियन ओपन में हरकेज से हार गए थे नडाल
नडाल को हाल ही में इटालियन ओपन के दूसरे मैच में हुबर्ट हरकेज के खिलाफ 1-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा था। नडाल ने कहा कि देखता हूं कि इस हफ्ते कैसा महसूस करता हूं। यदि अपने आपको तैयार पाता हूं तो उतरूंगा। यह उनका टूर पर अंतिम सीजन माना जा रहा है। उन्होंने 2022 में फ्रेंच ओपन जीता था जो उनका 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब था। उनसे आगे सिर्फ सर्बिया के नोवाक जोकोविच हैं जिनके पुरुष सिंगल्स वर्ग में 24 ग्रैंडस्लैम हैं। नडाल ने साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी चोट के कारण हिस्सा नहीं लिया था। मालूम हो कि नडाल को लाल बजरी का बादशाह कहा जाता है और यहां उन्हें हराना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है।