{"_id":"5f826aad8ebc3edc2069e3f8","slug":"french-open-rafael-nadal-to-match-federer-world-record-clash-with-djokovic-in-title-match-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"French Open: फेडरर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने उतरेंगे नडाल, खिताबी मुकाबले में आज जोकोविच से टक्कर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
French Open: फेडरर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने उतरेंगे नडाल, खिताबी मुकाबले में आज जोकोविच से टक्कर
Sun, 11 Oct 2020 02:32 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
जोकोविच बनाम नडाल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बजरी के बादशाह दिग्गज राफेल नडाल आज रिकॉर्ड 13वीं बार फ्रेंच ओपन का फाइनल खेलेंगे। रविवार को खिताबी मुकाबले में उनके सामने होंगे दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच। नडाल की नजर खिताब जीतकर फेडरर के रिकॉर्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने पर होगी।
विज्ञापन
दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक एक दूसरे के साथ आठ ग्रैंड स्लैम के फाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें दोनों ने चार-चार मुकाबले जीते हैं। फ्रेंच ओपन के फाइनल में दोनों ही खिलाड़ी तीसरी बार भिड़ेंगे। इससे पहले 2014 में दोनों ही खिलाड़ियों की टक्कर हुई थी, जिसमें नडाल ने खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्पेनिश दिग्गज नडाल यहां फ्रेंच ओपन का अपना 13वां खिताब जीतने पर जोर लगाएंगे। यह उनकी रोलां गैरां पर 100वीं जीत भी होगी। नडाल का फ्रेंच ओपन में रिकार्ड 99-2 हो गया है। वह कभी यहां सेमीफाइनल और फाइनल में नहीं हारे हैं और उनका रिकार्ड 25-0 है। उन्होंने पिछले दो सप्ताह में सभी 15 सेट जीते।
विज्ञापन
वहीं अगर जोकोविच आज फ्रेंच ओपन की ट्रॉफी जीतते हैं तो उनके 18 ग्रैंडस्लैम खिताब हो जाएंगे और वे नडाल और फेडरर के रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएंगे।
बता दें कि इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नडाल ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमेन को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 7-6 (7-0) से हराया तो वहीं जोकोविच ने दूसरे सेमीफाइनल में पांचवीं वरीय ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 6-2, 5-7, 4-6, 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।