French Open 2020: ऑन्स जैब्योर चौथे दौर में पहुंचने वाली अरब की पहली महिला, बेरेटेनी बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली के नंबर सात वरीयता के मेटियो बेरेटेनी को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस के तीसरे दौर में नवप्रवेशी और दुनिया के 186वें नंबर के खिलाड़ी जर्मनी के डेनियल अल्टेमेइर के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा। डेनियल पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने पहली बार क्वालिफाइंग के जरिए मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया। इससे पहले उन्होंने पहले दौर में फेलसियानो लोपेज और उसके बाद हमवतन 30वीं वरीयता के जेन लेनार्ड स्ट्रफ को हराया था। अब उनके पास अपने पहले ग्रैंडस्लैम में ही अंतिम 16 में पहुंचने का ऐतिहासिक मौका है। अल्टेमेइर की टक्कर अब स्पेन के पाब्लो कर्रेनो से होगी। 17वीं वरीयता के पाब्लो कैरेनो बस्टा ने हमवतन रोबेरो बातिस्ता अगट को 6-4, 6-3, 5-7, 6-4 से हराया। बस्टा हाल ही में यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।
पुरुष एकल में इससे पहले शुक्रवार को 13वें रिकॉर्ड खिताब के लिए खेल रहे स्पेन के राफेल नडाल प्री क्वार्टर में पहुंच गए जबकि फ्रांस के ह्युगो गैस्टन ने तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका को 2-6, 6-3, 6-3, 4-6, 6-0 से हराया।
ऑन्स जैब्योर चौथे दौर में पहुंचने वाली अरब की पहली महिला
ट्यूनीशिया के ऑन्स जैब्योर शनिवार को फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचने वाली अरब की पहली महिला हैं। उन्होंने शनिवार को आठवीं वरीयता प्राप्त बेलारूसी खिलाड़ी आर्य सबलेंका को 7-6 (7) 2-6 6-3 से हराया।
रूबलेव की लगातार आठवीं जीत
शनिवार को रूस के आंद्रे रूबलेव ने दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-3, 6-2, 6-3 से हरा दिया। यह उनकी लगातार आठवीं जीत है। छह दिन पहले उन्होंने हैम्बर्ग में खिताब जीता था। इससे पहले वह रोलां गैरो में 2017 में खेले थे और पहले ही दौर में बाहर हो गए थे। उसके बाद दो साल उन्होंने चोट के कारण हिस्सा नहीं लिया। फ्रेंच ओपन में जूनियर चैंपियन रह चुके रूबलेव की टक्कर अब ब्राजील के थियागो मोंटेरा और हंगरी के मार्टन के बीच होने वाले विजेता से होगी।
सोफिया दूसरी बार अंतिम-16 में
पेरिस। अमेरिका की चौथी वरीयता की सोफिया केनिन ने रोमानिया की क्वालिफायर इरिन बारा को 6-2, 6-0 से हराकर महिला एकल के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। ऑस्ट्रेलियन चैंपियन रह चुकीं सोफिया ने 6-2, 6-0 से जीत हासिल की। वह दूसरी बार यहां अंतिम-16 में पहुंची हैं। सोफिया ने पहले सेट में पहले दो गेम गंवाए लेकिन उसके बाद 12 गेम जीते। शुरुआत में सर्विस ब्रेक करके बारा ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन उसके बाद केनिन ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। अगर पैट्रिका मारिया फ्रांस की फियोना फेरो को हरा देती है तो केनिन की टक्कर फिर रोमानियाई खिलाड़ी से हो सकती है।