फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French Open: Novak DJOKOVIC smashes racket, beats Roberto Bautista Agut

फ्रेंच ओपन: मुश्किल से प्री क्वार्टर में पहुंचे जोकोविच, रैकेट तोड़ा तो कभी नेट्स पर झूल गए

Sat, 02 Jun 2018 09:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
French Open: Novak DJOKOVIC smashes racket, beats Roberto Bautista Agut

सर्बिया के नोवाक जोकोविच शुक्रवार को फ्रेंच ओपन के प्री क्वार्टर दौर में पहुंच गए। उन्होंने चार सेट तक खिंचे मुकाबले में स्पेन के राबर्टो बतिस्ता को 6-4, 6-7, 7-6, 6-2 से पराजित किया। अन्य मु़काबलों में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बोसनिया के डामिर जुमहुर को 6-2, 3-6,4-6,7-6, 7-5 से पराजित किया।

विज्ञापन


महिला वर्ग में पहली बार फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ में खेल रहीं रोमानिया की मिहाइला बुजारनुस्कू ने यूक्रेन की स्वितोलोना को 6-3, 7-5 से मात देकर उलटफेर कर दिया। दुनिया के पूर्व नंबर एक जोकोविच को राबर्टो बतिस्ता से कड़ी टक्कर मिली।
विज्ञापन


यह मुकाबला लगभग चार घंटे तक चला। खराब दौर से उबरने का प्रयास कर रहे जोकोविच कई बार अंक गंवाने पर काफी हताश नजर आए। एक मर्तबा तो उन्होंने रैकेट को बार-बार कोर्ट पर पटका। नेट पर भी झूल गए। बारह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता और 2016 के फ्रेंच ओपन चैंपियन जोकोविच ने मैच के दौरान 51 विनर्स लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरी ओर जर्मनी के युवा खिलाड़ी ज्वेरेव को भी 26 वरीय डामिर जुमहुर के खिलाफ पांच सेट तक संघर्ष करना पड़ा। ज्वेरेव को इस ग्रैंडस्लैम में दूसरी वरीयता दी गई है। यह ज्वेरेव की किसी ग्रैंडस्लैम में शीर्ष पचास में शामिल किसी खिलाड़ी पर पहली जीत है। वह पेरिस में पहली बार अंतिम 16 खिलाड़ियों में पहुंचे हैं।

अब उनका सामना लुकास पाउली और करेन खाचनोव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। रोलां गैरां यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को तीसरे दौर में बाहर होना पड़ा। चौथी वरीय खिलाड़ी ने रोम में अपने खिताब की रक्षा की लेकिन इस मैच में रोमानिया की मिहाइला बुजारनुस्कू के आगे बेहतर नहीं कर सकीं। स्वितोलिना ने सिर्फ 11 विनर्स लगाए जबकि मिहाइला ने 31 लगाए थे।

पहली बार फ्रेंच ओपन के मुख्य ड्रॉ में खेल रहींमिहाइला की टक्कर अब अमेरिका की मेडिसन कीज से होगी जिन्होंने जापान की नाओमी ओसाका को 6-1, 7-6 से पराजित किया। फ्रेंच ओपन से पहले मिहाइला ने कभी ग्रैंड स्लैम में मैच नहीं जीता था। 


मिश्रित युगल में बोपन्ना की चुनौती टूटी 
पुरुष युगल में भारत के यूकी भांबरी और दिविज शरण की जोड़ी को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को ऑस्ट्रेलिया के ओलिवर मराक और क्रोएशिया के मेट पेविक ने सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हरा दिया। मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना और हंगरी की टिमिया बाबोस को ऑस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स और चीन की शुआई झांग के हाथों 2-6, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed