फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French Open: Nadal Advances To Record-Breaking 14th Quarter-Final After Defeating Korda

French Open 2020: इगा ने हालेप तो मार्टिना ने किया किकी का शिकार, नडाल और जोकोविच भी क्वार्टर फाइनल में

Mon, 05 Oct 2020 06:30 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 05 Oct 2020 06:30 AM IST
सार

  • पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची दोनों खिलाड़ी होंगी आमने-सामने
  • अब तक टूर्नामेंट में कोई सेट नहीं गंवाया है पोलैंड की 19 वर्षीय खिलाड़ी स्वितेक ने  
  • 17 मैचों से चला आ रहा सिमोना का विजय अभियान भी थमा 

विज्ञापन
French Open: Nadal Advances To Record-Breaking 14th Quarter-Final After Defeating Korda
सिमोना हालेप

विस्तार

दुनिया की नंबर दो टेनिस खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप और नंबर आठ किकी बर्टेंस फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गईं। वर्ष 2018 की चैंपियन और खिताब की प्रबल दावेदार हालेप को पोलैंड की इगा स्वितेक के हाथों मात्र 68 मिनट में 1-6,2-6 से हार मिली। इसके साथ ही हालेप का लगातार 17 मैचों से चला आ रहा विजय अभियान भी थम गया। पहली बार किसी ग्रैंड के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं 19 वर्षीय इगा का सामना इटली की 26 वर्षीय मार्टिना ट्रेविसन से होगा। पहली बार रोलां गैरां के मुख्य दौर में खेल रहीं क्वालिफायर मार्टिना ने किकी को 6-4,6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया। मार्टिना के कॅरिअर की यह सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने पहली बार शीर्ष दस में शुमार किसी खिलाड़ी को हराया। 

विज्ञापन


आठ साल बाद कोई क्वालिफायर पहुंची अंतिम आठ में : 
यह दसवां मौका है जब कोई क्वालिफायर महिला खिलाड़ी लाल बजरी के अंतिम आठ में पहुंची। मार्टिना पिछले आठ साल में यह करिश्मा करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। उनसे पहले कजाखस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा 2012 में क्वालिफायर के रूप में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। वहीं दुनिया की 159वें नंबर की खिलाड़ी मार्टिना, सारा ईरानी (2015) के बाद अंतिम आठ में पहुंचने वाली इटली की पहली महिला हैं।   

विज्ञापन

नडाल रिकॉर्ड 14वीं बार क्वार्टर फाइनल में 
लाल बजरी के बादशाह राफेल नडाल ने अमेरिका के सबेस्टियन कोर्डा को एक घंटे 55 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-1, 6-2 से शिकस्त देकर रिकॉर्ड 14वीं क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। नडाल ने नोवाक जोकोविच (13) को पीछे छोड़ा। हालांकि सोमवार को जोकोविच के पास फिर से नडाल की बराबरी का मौका होगा। यह नडाल की पेरिस में 99 मैचों में 97वीं जबकि इस सत्र की 23 मुकाबलों में 19वीं जीत है। नडाल के सामने 20 वर्षीय कोर्डा कोई कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ चार गेम ही जीत पाए। कोर्डा पिछले नौ वर्षों में रोलां गैरां के अंतिम-16 में पहुंचने वाले पहले क्वालिफायर पुरुष खिलाड़ी हैं। नडाल की टक्कर अब इटली के 19 वर्षीय जान्निक सिनेर से होगी। पहली बार पेरिस में खेल रहे सिनेर ने यूएस ओपन के उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 3-6, 3-6, 6-4, 3-6 से उलटफेर का शिकार बनाकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में प्रवेश किया। 

नडाल के बाद सिनेर :
सिनेर पिछले 15 वर्षों में अपने पहले ही रोलां गैरां के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले नडाल ने 2005 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

जोकोविच लगातार 11वीं बार चौथे दौर में
शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने शनिवार को यहां 153वीं रैंकिंग पर काबिज डेनियल इलाही गालान को हराकर लगातार 11वें वर्ष फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया। सर्बियाई स्टार जोकोविच ने 6-0 6-3 6-2 की जीत से 'बिग थ्री' में अपने प्रतिद्वंद्वियों राफेल नडाल और रोजर फेडरर के लगातार 11वें वर्ष चौथे दौर में पहुंचने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

जोकोविच का इस तरह 2020 में जीत का रिकॉर्ड 34-1 हो गया है। वह यहां दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब और 18वां ग्रैंडस्लैम जीतने की कोशिश में जुटे हैं। अब सोमवार को उनका सामना 15वें नंबर के कारेन खाचानोव से होगा। शनिवार को अंतिम मैच में 57वीं रैंकिंग की डेनियल कोलिन्स ने महिला एकल मुकाबले में 2016 की फ्रेंच ओपन चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा को 7-5 2-6 6-4 से मात दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed