{"_id":"5b180d294f1c1bb26e8b6942","slug":"french-open-garbine-muguruza-beats-maria-sharapova-in-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन: शारापोवा का सफर खत्म, क्वार्टर फाइनल में मुगुरूजा के हाथों मिली करारी हार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन: शारापोवा का सफर खत्म, क्वार्टर फाइनल में मुगुरूजा के हाथों मिली करारी हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
गर्बाइने मुगुरूजा बनाम मारिया शारापोवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेनिश टेनिस स्टार गर्बाइने मुगुरूजा ने बुधवार को दो बार की चैंपियन मारिया शारापोवा को फ्रेंच ओपन से बाहर कर दिया। अमेरिका दिग्गज सेरेना विलियम्स के हटने से क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं रूसी खिलाड़ी शारापोवा को मुगुरूजा के हाथों 2-6, 1-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला एक घंटे दस मिनट तक चला।
विज्ञापन
पंद्रह माह के प्रतिबंध के बाद शारापोवा पहली बार लाल बजरी पर खेल रही थी। इस हार के साथ 30वीं वरीय शारापोवा का तीन साल बाद किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। वह इससे पहले 2015 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचीं थी।
विज्ञापन
2016 की चैंपियन तीसरी वरीय मुगुरूजा ने रोलां गैरो पर अभी तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। वह तीसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में पहुंची हैं। अब सेमीफाइनल में विबंलडन चैंपियन मुगुरूजा का सामना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप से होगा।
विज्ञापन
रोमानियाई खिलाड़ी हालेप ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की एंजेलिक कर्बर को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-7, 6-3, 6-2 से पराजित किया। पहला सेट हारने के बाद हालेप ने जबरदस्त वापसी करते हुए अगले दोनों सेट जीतकर अंतिम चार का टिकट कटाया। सिमोना की निगाह करियर के पहले ग्रैंड स्लैम खिताब पर है।