{"_id":"5ced8299bdec22076a49ae86","slug":"french-open-fifth-seed-alexander-zverev-survives-first-round-scare-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन: पहले दौर में कड़े संघर्ष के बाद जीते ज्वेरेव, पोत्रो-फोगनिनि-बातिस्तता भी बढ़े आगे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रेंच ओपन: पहले दौर में कड़े संघर्ष के बाद जीते ज्वेरेव, पोत्रो-फोगनिनि-बातिस्तता भी बढ़े आगे
Wed, 29 May 2019 12:18 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 29 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
एलेक्जेंडर ज्वेरेव
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव मंगलवार को यहां फ्रेंच ओपन के पहले दौर के रोमांचक मुकाबले को जॉन मिलमैन को शिकस्त दी। 22 साल के ज्वेरेव एक शुरुआती दो सेट जीतकर अच्छी शुरुआत की थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मिलमैन ने तीसरा और चौथा सेट अपने नाम कर सबको चौंका दिया। वह हालांकि उलटफेर नहीं कर सके। ज्वेरेव ने चार घंटे 11 मिनट तक चले इस मुकाबले को 7-6 , 6-3, 2-6, 6-7, 6-3 से जीता।
विज्ञापन
हेन्नर हेन्केल (1937) के बाद रोलां गैरों में चैंपियन बनने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी बनने का सपना देख रहे ज्वेरेव दूसरे दौर में स्वीडन के क्वालिफायर खिलाड़ी मिखाएल येमेर से भिड़ेंगे। चिली के निकोलस जैरी ने अनुभवी जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के खिलाफ पहला सेट 6-3 से जीता लेकिन अर्जेंटीना के आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया। पोत्रो ने यह मुकाबला 3-6, 6-2, 6-1, 6-4 से अपने नाम किया। पहले दौर के अन्य मुकाबले में इटली के नौवीं वरीयता प्राप्त फैबियो फोगनिनि ने हमवतन एंड्रियास सेप्पी को 6-3, 6-0, 3-6, 6-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
स्पेन के 18वीं वरीयता प्राप्त रोबर्टो बातिस्ता-अगुट ने अमेरिका के स्टीव जॉनसन के खिलाफ 6-3, 6-4, 6-2 से जीत दर्ज की। सर्बिया के 30वीं वरीयता प्राप्त दुसान लजोविच ने ब्राजील के थिएगो मौरा मोंटेरो को 6-3, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। आगुट के सामने दूसरे दौर में अमेरिका के टेलर फिट्ज की चुनौती होगी। फ्रिट्ज ने एक अन्य मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बेर्नार्ड टोमिच को आसानी से 6-1, 6-4, 6-1 से हराया। कायल एडमंड को फ्रांस के जेरेमी चार्डी ने कड़ी टक्कर दी लेकिन ब्रिटेन के 28वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने मुश्किल मैच को 7-6, 5-7, 6-4, 4-6, 7-5 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
अजारेंका की सीधे सेटों में जीत
महिलाओं के वर्ग में दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता एवं पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका ने 2017 की चैंपियन येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 7-6 से शिकस्त दी। विश्व रैंकिग में 43वें स्थान पर काबिज अजारेंका दूसरे दौर में रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज जापान की नाओमी ओसाका से भिड़ेंगी।