फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   French Open 2020 News in Hindi: David Goffin Knocked Out By Jannik Sinner in Straight Sets, Victoria Azarenka win

French Open 2020 News: पूर्व चैंपियन हालेप फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में, एंडी मरे बाहर

Mon, 28 Sep 2020 03:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 28 Sep 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
French Open 2020 News in Hindi: David Goffin Knocked Out By Jannik Sinner in Straight Sets, Victoria Azarenka win
विक्टोरिया अजारेंका
French Open 2020: कोरोना काल में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। रविवार को यहां शीर्ष वरीय रोमानिया की सिमोना हालेप ने अपने जन्मदिन पर लगातार 10 गेम जीतकर महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई और अपनी जीत के क्रम को 15 मैच तक पहुंचाया। वहीं पुरुषों के एकल में स्टेन वावरिंका ने पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे को पहले ही दौर में 6-1, 6-3, 6-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। 
विज्ञापन


पहले दौर के मुकाबले के दौरान 2018 की चैंपियन हालेप एक समय 2-4 से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार 10 गेम जीतकर स्पेन की सारा सोरिब्स टोरमो को 6-4, 6-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


अपने 29वें जन्मदिन के मौके पर जीत दर्ज करने वाली हालेप ने कहा, ‘अपने जन्मदिन के दिन रोलां गैरो पर खेलना विशेष दिन था। मैं अधिक जश्न नहीं मना सकती क्योंकि मुझे कमरे में रहना है इसलिए मैं एक बोतल पानी पी लूंगी।’ हालेप की विश्व रैंकिंग दूसरी है लेकिन कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताओं के कारण गत चैंपियन ऐश बार्टी ने पेरिस में नहीं खेलने का फैसला किया इसलिए उन्हें शीर्ष वरीयता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीनस फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारी

बेलारूस की 10वीं वरीय और अमेरिकी ओपन उप विजेता विक्टोरिया अजारेंका ने डेंका कोविनिच को 6-1, 6-2 से शिकस्त दी। अजारेंका अगले दौर में अन्ना कैरोलिना शिमिदलोवा जिन्होंने अमेरिका की अनुभवी वीनस विलियम्स को 6-4, 6-4 हराया। विलियम्स लगातार तीसरे साल फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर की बाधा को पार करने में विफल रही। अमेरिका की 40 साल की वीनस की ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी हार है जबकि वह एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई हैं। इससे पहले वह आस्ट्रेलिया और अमेरिकी ओपन के भी पहले दौर में हार गई थी।

दूसरी तरफ डेंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान अजारेंका हालांकि मैच अधिकारियों से नाराज हो गई जब काफी सर्दी के बीच बारिश के बावजूद उन्होंने मैच नहीं रोका। अजारेंका ने कहा, ‘मैं जम जाऊंगी। मैं यहां कुछ और मिनट इंतजार नहीं कर सकती क्योंकि मुझे काफी ठंड लग रही है। आठ डिग्री तापमान है, मैं फ्लोरिडा में रहती हूं, मुझे गर्म मौसम की आदत है।’ कोर्ट से जाते हुए अजारेंका ने कहा, ‘यह बेवकूफाना है। काफी ज्यादा ठंड है।।। यहां बत्तखों की तरह बैठे रहने का क्या मतलब है।’

पुरुष वर्ग में बेल्जियम के 11वें वरीय डेविड गोफिन टूर्नामेंट से बाहर होने वाले पहली वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बने। बेल्जियम के इस खिलाड़ी को इटली के 19 साल के यानिक सिनर ने पहले दौर के मुकाबले में 7-5, 6-0, 6-3 से हराया। यानिक की इस साल गोफिन के खिलाफ दूसरी जीत है। उन्होंने इस साल फरवरी में रोटरडम के हार्ड कोर्ट पर भी बेल्जियम के खिलाड़ी को हराया था।

अमेरिका के सबेस्टियन कोर्डा ने इटली के आंद्रियास सेप्पी को चार सेट में 6-2, 4-6, 6-3, 6-3 से हराया। अन्य मुकाबलों में यूनान की 20वीं वरीय मारिया सकारी ने आस्ट्रेलिया की अजला टोमलानोविच को 6-0, 7-5 से हराया जबकि 27वी वरीय रूस की एकाटेरिना एलेक्सांद्रोवा ने आस्ट्रेलिया की ही मेडिसन इंग्लिस को 6-3, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। बेल्जियम की 16वीं वरीय एलिस मर्टेन्स ने रूस की मार्गरीटा गैस्परयान को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed