फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   french open: Andy Murray seventh time reached in to quarter finals

फ्रेंच ओपन : सातवीं बार क्वार्टर फाइनल में  पहुंचे एंडी मरे

Tue, 06 Jun 2017 01:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 06 Jun 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
french open: Andy Murray seventh time reached in to quarter finals
एंडी मरे
विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में मरे ने रूस के करेन खाचानोव को 6-3, 6-4, 6-4 से पराजित किया। मरे सातवीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। मौजूदा सीजन में मरे की यह ओवरऑल 20वीं जीत है।
विज्ञापन


अंतिम-8 में मरे का सामना आठवीं सीड जापान के केई निशिकोरी या स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को से होगा। इस बीच तीसरी सीड रोमानिया की सिमोना हालेप भी महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। हालेप ने चौथे दौर में 21वीं सीड स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को 6-1, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया। यूक्रेन की एलिना सवितोलिना भी शानदार जीत के साथ अंतिम-8 में जगह बनाने में सफल रही हैं। पांचवीं सीड सवितोलिना ने क्रोएशिया की पेत्रा मार्टिक को चौथे दौर में 4-6, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed