फ्रेंच ओपन: 22 वर्षीय सितसिपास ने रचा इतिहास, ज्वेरेव को हराकर पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे
पांचवें वरीय सितसिपास ने सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से हरा दिया। सितसिपास ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रीस के स्टार टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास शुक्रवार को फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। पांचवें वरीय सितसिपास ने सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से हरा दिया। सितसिपास ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों के बीच का यह मुकाबला तीन घंटे 35 मिनट तक चला। अब खिताबी मुकाबले में सितसिपास का सामना नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
बता दें कि सितसिपास ने दूसरे वरीय दानिल मेदवेदेव को 6-3, 7-6 (3), 7-5 से हराकर चौथी बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले ज्वेरेव ने 46वी रैंकिंग के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-4, 6-1, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। ज्वेरेव तीसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
HISTORY FOR GREECE 🇬🇷@steftsitsipas reaches his first Grand Slam final with an epic 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 victory against Zverev.#RolandGarros pic.twitter.com/uCZyE98tVr
विज्ञापन विज्ञापन— ATP Tour (@atptour) June 11, 2021
नडाल के बाद यह कमाल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
राफेल नडाल के बाद फ्रेंच ओपन पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचने वाले सितसिपास सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। सितसिपास ने यह कमाल 22 साल 305 दिन की उम्र में किया है। वहीं, नडाल ने साल 2008 में यह कमाल 22 साल पांच दिन की उम्र में किया था।
Stefanos Tsitsipas (22 years, 305 days) is the youngest Roland Garros men's singles finalist since Rafael Nadal (2008; 22 years, 5 days).#RolandGarros pic.twitter.com/yqI0QUw7Sl
— ATP Tour (@atptour) June 11, 2021
फाइनल में पहुंचने के बाद आंखों में आंसू
अपने पहले ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने के बाद सितसिपास के आंखों में आंसू आ गए।
It's your moment, @steftsitsipas. 💙
— Roland-Garros (@rolandgarros) June 11, 2021
Soak it in. #RolandGarros pic.twitter.com/zHhhXRBwoc