{"_id":"60c389748ebc3e00d551f0f6","slug":"french-open-2021-barbora-krejcikova-and-katerina-siniakova-advance-to-roland-garros-doubles-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"french open 2021: क्रेजसिकोवा और सिनियाकोवा की जोड़ी युगल फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
french open 2021: क्रेजसिकोवा और सिनियाकोवा की जोड़ी युगल फाइनल में
Fri, 11 Jun 2021 09:34 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:34 PM IST
सार
क्रेजसिकोवा और सिनियाकोवा सेमीफाइनल में पोलैंड की मैग्डा लिनेटे और अमेरिका की बर्नार्डा पेरा को 6-1 6-2 से हराया।
विज्ञापन
बारबोरा क्रेजसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा
- फोटो : social media
विस्तार
चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा और कैटरीना सिनियाकोवा की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लम की महिला युगल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। क्रेजसिकोवा और सिनियाकोवा सेमीफाइनल में पोलैंड की मैग्डा लिनेटे और अमेरिका की बर्नार्डा पेरा को 6-1 6-2 से हराया।
विज्ञापन
क्रेजसिकोवा ने गुरूवार को मारिया सकारी को हराकर एकल स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई है, जिससे वह रोलां गैरां में 2000 में मैरी पीयर्स के बाद दोनों खिताब अपने नाम करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
एकल खिताबी मुकाबले में उनका सामना रूस की अनास्तासिया पावलीयुचेंकोवा से होगा। मिश्रित युगल सेमीफाइनल में अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स और पोलैंड की इगा स्वियातेक का सामना रोमाना की इरिना कैमेलिया बेगू और अर्जेंटीना की नादिया पोदोरोस्का से होगा।
विज्ञापन