{"_id":"5f6c86788ebc3e3c4e694f37","slug":"french-open-2020-ankita-raina-bows-out-of-qualifiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की अंकिता रैना फ्रेंच ओपन क्वालीफायर से बाहर, दूसरे दौर के मुकाबले में मिली हार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
भारत की अंकिता रैना फ्रेंच ओपन क्वालीफायर से बाहर, दूसरे दौर के मुकाबले में मिली हार
Thu, 24 Sep 2020 05:13 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 24 Sep 2020 05:13 PM IST
सार
रोहन बोपन्ना और दिविज शरण अपने अपने साथियों के साथ पुरुष युगल स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
अंकिता रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंकिता रैना गुरुवार को यहां दूसरे दौर में जापान की कुरुमी नारा के खिलाफ सीधे सेटों में हार के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट क्वालीफायर से बाहर हो गईं। भारत की शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता को दूसरे दौर के मुकाबले में एक घंटे और 21 मिनट में 3-6 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अंकिता ने मैच के बाद कहा, 'मुकाबला बुरा नहीं था। मुझे अपनी सर्विस पर मौके मिले, लेकिन आज उसने काफी अच्छा रिटर्न किया। अगर मैं उन गेम को जीतने में सफल रहती जो स्थिति अलग हो सकती थी। साथ ही आज काफी हवा भी चल रही थी।'
विज्ञापन
अंकिता की हार का मतलब है कि कोई भी भारतीय एकल खिलाड़ी क्ले कोर्ट पर होने वाले इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के एकल मुख्य ड्रॉ में हिस्सा नहीं लेगा, इससे पहले पुरुष एकल क्वालीफायर में सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन और प्रजनेश गुणेश्वरन को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन