फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   french open 2018 novak djokovic suffers shock defeat against marco cecchinato

12 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच हुए उलटफेर का शिकार, विश्व नंबर 72 खिलाड़ी से मिली करारी मात

Wed, 06 Jun 2018 01:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
french open 2018 novak djokovic suffers shock defeat against marco cecchinato
Novak DJOKOVIC

इटली के मार्को सेचिनाटो ने मंगलवार को फ्रेंच ओपन में उलटफेर करते हुए 12 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच को कड़े मुकाबले में मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने लगातार तीसरे साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। महिला सिंगल्स में अमेरिका की मेडिसन कीज और स्लोने स्टीफंस भी अंतिम-चार में पहुंचने में सफल रहीं। पुरुष डबल्स में भारत के रोहन बोपन्ना का हार के साथ अभियान खत्म हो गया।

विज्ञापन


सेचिनाटो ने चौंकाया : विश्व नंबर 72 खिलाड़ी सेचिनाटो ने टूर्नामेंट के 20वीं वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोवच को 6-3, 7-6, 1-6, 7-6 से मात दी। यह मैच तीन घंटे 26 मिनट तक चला। पहले दो सेट हारने के बाद लग रहा था कि जोकोविच आसानी से यह मैच हार जाएंगे, लेकिन 2016 के इस विजेता खिलाड़ी ने तीसरा सेट अपने नाम कर मुकाबला रोचक बना दिया। चौथे सेट में भी बेहतरीन खेल देखा गया और दोनों खिलाड़ियों ने पूरी मेहनत से अंक लेने के प्रयास किए, जिसमें अंत में सेचिनाटो सफल रहे।
विज्ञापन


थिएम का शानदार सफर : रोलां गैरा में सातवीं वरीयता प्राप्त थिएम ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वरेव को सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 6-1 से मात दी। थिएम ने दूसरी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव को एक घंटे 50 मिनट में हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा। उन्होंने इस जीत के साथ ही पिछले महीने एटीपी मैड्रिड मास्टर्स फाइनल में ज्वेरेव से मिली हार का बदला भी चुका लिया। थिएम ने पूरे मैच के दौरान पांच ऐस लगाए, जबकि ज्वेरेव दो ही ऐस लगा पाए। 21 साल के ज्वेरेव दूसरे सेट के दौरान चोटिल हो गए और फिर उन्हें मेडिकल उपचार की जरूरत पड़ गई। जब वह कोर्ट पर लौटे तब भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में थिएम का सामना सेचिनाटो से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीज भी आगे बढ़ीं :  महिला सिंगल्स में अमेरिका की मेडिसन कीज पहली बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। 13वीं वरीयता प्राप्त कीज ने कजाकिस्तान की युलिना पुनित्सेवा को 7-6, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने पुनित्सेवा को एक घंटे 24 मिनट में पराजित किया। सेमीफाइनल में कीज का सामना हमवतन स्लोन स्टीफंस से होगा, जिन्होंने रूस की दारिया कसात्कीना को 6-3, 6-1 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।


बोपन्ना बाहर : पुरुष डबल्स में भारत के रोहन बोपन्ना और फ्रांस के रोजर वेसलिनी की जोड़ी को क्रोएशिया के निकोट मेकटिक और ऑस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया की जोड़ी ने सीधे सेटों में 7-6, 6-2 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed