{"_id":"5dcb47d98ebc3e5b41235b37","slug":"former-world-number-four-tennis-player-dominika-cibulkova-announced-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस : दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी रहीं डोमिनिका सिबुलकोवा ने लिया संन्यास","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेनिस : दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी रहीं डोमिनिका सिबुलकोवा ने लिया संन्यास
Wed, 13 Nov 2019 05:34 AM IST
गौरव पाण्डेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 13 Nov 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
डोमिनिका सिबुलकोवा
- फोटो : ट्विटर
एक समय पर दुनिया की चौथे नंबर पर रहने वाली टेनिस खिलाड़ी डोमिनिका सिबुलकोवा ने मंगलवार को संन्यास लेने का एलान कर दिया। स्लोवाकिया की 30 वर्षीय डोमिनिका ऑस्ट्रेलियन ओपन की उपविजेता भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आठ डब्ल्यूटीए सिंगल खिताब जीते और साल 2017 में शीर्ष चार में आईं। डोमिनिका ने अपना सबसे बड़ा खिताब 2016 में जीता था जब उन्होंने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एंजेलिक केर्बर को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल अपने नाम किया था।
विज्ञापन