फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Former Wimbledon champion Marion Bartoli announces comeback to tennis after four year

फ्रांस की इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने की संन्यास से वापसी, Video के जरिए की इसकी घोषणा

Fri, 22 Dec 2017 02:51 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 22 Dec 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
Former Wimbledon champion Marion Bartoli announces comeback to tennis after four year
मरियन बर्तोली - फोटो : New York Times

आठ बार डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीतने वाली पूर्व विंबलडन चैंपियन मरियन बर्तोली ने एक बार फिर टेनिस में कदम रखी हैं। 4 साल पहले लिए गए अपने संन्यास के बाद उन्होंने टेनिस में वापसी की घोषणा की है और वह साल 2018 में फिर से डब्ल्यूटीए पेशेवर टेनिस में कदम रखेंगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि फ्रांस की इस टेनिस खिलाड़ी ने वर्ष 2013 में टेनिस से संन्यास की अचानक घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया था। उन्होंने विंबलडन खिताब जीतने के ठीक बाद यह फैसला लिया था और कहा था कि उनका शरीर अब खेल के लिहाज से मजबूत नहीं रह गया है।
विज्ञापन


पढ़ेंः-  भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा नहीं खेल पाएंगी ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018, ये है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में बार्तोली ने कहा था कि वह एक वायरस से ग्रसित हैं और उन्हें अपने जीवन को लेकर खतरा है। हालांकि 33 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी ने अब वापसी की घोषणा कर दी है और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों को कुछ बताना चाहती हूं। मैं पेशेवर टेनिस में इस साल वापसी करने जा रही हूं। मेरे लिए यह बहुत बड़ी चुनौती होगी। मुझे अभी काफी अभ्यास करना होगा, लेकिन उम्मीद है कि मार्च तक मैं मियामी ओपन के लिए तैयार हो जाऊंगी। बार्तोली ने कहा कि मैं कोर्ट पर आप सभी लोगों के समर्थन के लिये फिर से उत्साहित हूं। मैं खासकर रोलां गैरों में पेरिस में आप लोगों के सामने उतरने को लेकर उत्साहित हूं जो मेरा घरेलू मैदान है। लेकिन साथ ही फेड कप और विंबलडन में भी खेलने का मैं इंतजार कर रही हूं।


बता दें कि पूर्व विंबलडन खिलाड़ी साल 2012 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 7वीं रैंकिंग पर पहुंची थीं। उन्होंने करियर में 8 डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीते और विंबलडन में वर्ष 2007 में उपविजेता रहीं तथा 2011 में फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में भी जगह बनाई।

देखें वीडियोः-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed