फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Former grand slam champion andy murray lost to richard gasquet in first round of cincinnati open

सिनसिनाटी ओपन के पहले राउंड में गास्केट से हारे पूर्व चैंपियन मरे, चोट के बाद कर रहे थे वापसी

Tue, 13 Aug 2019 09:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Aug 2019 09:45 AM IST
सार

  • फ्रेंच खिलाड़ी रिचर्ड गैस्केट से 4-6,4-6 से हारे
  • यूएस ओपन सिंगल्स से नाम वापस लिया
  • कुल्हे की सर्जरी की वजह से टेनिस कोर्ट से बाहर थे

विज्ञापन
Former grand slam champion andy murray lost to richard gasquet in first round of cincinnati open
एंडी मरे - फोटो : social media

विस्तार

तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन एंडी मरे की कोर्ट में वापसी अच्छी नहीं रही और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कुल्हे की सर्जरी की वजह से सात महीने तक टेनिस कोर्ट से बाहर रहे मरे ने सिनसिनाटी ओपन से एकल स्पर्धा में वापसी करने का फैसला किया था। 

विज्ञापन


लेकिन सोमवार को सिनसिनाटी ओपन के पहले राउंड में उन्हें फ्रांस के खिलाड़ी रिचर्ड गास्केट से हार का सामना करना पड़ा। गास्केट ने उन्हें सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले राउंड में बाहर होने के बाद मरे 7 महीनों बाद एकल स्पर्धा में वापसी कर रहे थे।
विज्ञापन


दो बार के विंबलडन और ओलंपिक विजेता मरे पिछले 18 महीने में बहुत ही कम मैच खेल पाए थे और उन्हें डर था की उनका करिअर समाप्त हो जाएगा। हालांकि युगल में उन्होंने कई मुकाबले खेले जिसमें विंबलडन में सेरेना विलियम्स के साथ जोड़ी बनाकर खेलना भी शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मरे ने एकल में भी वापसी की कोशिश की जिसमें वो असफल रहे। पूरे मैच के दौरान मरे पर फिटनेस की मार दिखती रही और फ्रेंच खिलाड़ी गास्केट ने भी उसका फायदा उठाते हुए उनपर जीत दर्ज कर ली। 


इस हार के बाद ही मरे ने यूएस ओपन से बाहर रहने का भी एलान कर दिया। हार के बाद मरे ने कहा 'कि वो निराश नहीं हैं और फिर से कोर्ट में वापसी करने के बाद उन्हें अच्छा लग रहा है लेकिन अब वो आगे यूएस ओपन में नहीं खेलेंगे क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि वाइल्ड कार्ड से एंट्री के बाद उन्हें चोट या दर्द की वजह से बाहर होना पड़े।' हालांकि मरे ने कहा कि वे अगले हफ्ते से शुरू होने वाले विंस्टन-सलेम में एकल में खेलने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed