फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Former Champion Kim Clijsters will make her comeback from Dubai Tennis Championships

सात साल बाद फिर टेनिस कोर्ट पर उतरेंगी तीन बच्चों की मां क्लिस्टर्स, दुबई चैंपियनशिप में लेंगी भाग

Mon, 17 Feb 2020 08:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 17 Feb 2020 08:28 AM IST
सार

  • किम किस्टर्स ने चार ग्रैंडस्लैम सहित 41 खिताब जीते हैं
  • 36 वर्षीय खिलाड़ी तीन बच्चों की मां हैं
  • दुबई टेनिस चैंपियनशिप के पहले ही दौर में ऑस्ट्रेलियन ओपन की उपविजेता गर्बाइन मुगुरुजा से होगी टक्कर

विज्ञापन
Former Champion Kim Clijsters will make her comeback from Dubai Tennis Championships
किम क्लिस्टर्स - फोटो : ट्विटर

विस्तार

सात साल के ब्रेक के बाद बेल्जियम की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी किम किस्टर्स एक बार फिर कोर्ट पर वापसी को तैयार है। वह सोमवार से शुरू होने वाली दुबई टेनिस चैंपियनशिप के पहले ही दौर में 36 वर्षीय किस्टर्स को ऑस्ट्रेलियन ओपन की उपविजेता स्पेन की गर्बाइने मुगुरुजा की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


किस्टर्स को पहले डेनमार्क की किकि बर्टेंस से खेलना था लेकिन सेंट पीटर्सबर्ग के खिताबी मुकाबले में पहुंचने के बाद किकी दुबई ओपन से हट गईं। उनकी जगह आयोजकों ने मुगुरुजा को वाइल्डकार्ड से प्रवेश दिया है। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और तीन बच्चों की मां किस्टर्स ने इससे पहले 2007 में ब्रेक लिया और पहले बच्चे के जन्म के दो साल बाद 2009 में वापसी की।
विज्ञापन


किस्टर्स ने पिछले साल सितंबर में वापसी की घोषणा की थी। उन्हें साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलना था लेकिन घुटने की चोट के चलते उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने 41 खिताब जीते हैं जिसमें चार ग्रैंड स्लैम (यूएस ओपन 2005, 2009, 2010 और ऑस्ट्रेलियन ओपन 2011) शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed