फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Federer hits 10000th ace during wimbledon opener became third player to do so

टेनिस में यह कारनामा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने फेडरर

Wed, 05 Jul 2017 06:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 05 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
Federer hits 10000th ace during wimbledon opener became third player to do so
रोजर फेडरर - फोटो : Reuters

आठवीं बार विंबलडन चैंपियन बनने का ख्वाब लेकर ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट में पहले दौर का मैच खेलने उतरे रोजर फेडरर ने लॉन टेनिस में वो कारनामा कर दिखाया जो इससे पहले केवल दो खिलाड़ी कर सके हैं। मंगलवार को उन्होंन अपने करियक का 10 हजारवां ऐल लगाया। इसके साथ ही यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। यूक्रेन के अलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फेडरर को वॉक ओवर मिल गया। चोट के कारण डोल्गोपोलोव ने बीच में ही मैच छोड़ दिया। 

विज्ञापन


यह फेडेरर की विंबल्डन कोर्ट में 85वीं जीत थी। इससे पहले वह 84 जीत के साथ अमेरिका के जिमी कोर्नर की बराबरी पर थे। इस जीत के साथ वह ओपन इरा में विंबलडन में सर्वाधिक मैच जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गए। 
विज्ञापन


19वीं बार विंबल्डन में खेलने उतरे फेडरर ने 64 मिनट तक चले मैच में 10 ऐस लगाए और वह सर्वाधिक ऐस लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। युक्रेनी खिलाड़ी ने जब मैच से अपना नाम वापस लिया उस वक्त फेडरर पहला सेट 6-3 से जीतने के बाद दूसरे में 3-0 की बढ़त बनाए हुए थे। उनके नाम अब कुल 10,004 ऐस हो गए हैं। इस मामले में इवो कालरेविक (12,018) और गोरान इवानसेविक (10,331) उनसे आगे हैं।  एटीपी ने 1991 में ऐस की गिनती शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed