फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Federer crashes out to Robredo in US Open

अब अमेरिकी ओपन में भी मिली रोजर फेडरर को हार

Tue, 03 Sep 2013 12:31 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Tue, 03 Sep 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
Federer crashes out to Robredo in US Open

पूर्व चैंपियन रोजर फेडरर इन दिनों अपने करियर के सबसे बुरे दिन देखने को मजबूर है। उन्हें साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम में भी हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


प्रशंसकों को साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में फेडरर-राफेल नदाल के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने की आस थी लेकिन उन्हें भी निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के चौथे दौर में रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम जीत चुके फेडरर को 19वीं सीड स्पेन के टॉमी राबरेडो ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 7-6 (7/3), 6-3, 6-4 हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरर के लिए यह साल बहुत बुरा रहा। फेडरर विंबल्डन के दूसरे दौर में ही हार गए थे। फेडरर 2003 के बाद पहली बार अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि राबरेडो पहली बार अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।


पुरुषों में टॉप सीड सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और ब्रिटेन के एंडी मरे भी टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के चौथे दौर में पहुंच गए हैं।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविक ने पुर्तगाल के जोओ सोसो को आसान सेटों में 6-0, 6-2, 6-2 से हराया। जोकोविक का चौथे राउंड में 43वीं रैंक स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स से मुकाबला होगा।

विंबलडन चैंपियन मरे ने जर्मनी के फ्लोरियन मेयर को 7-6, 6-2, 6-2 से हराया। मरे का चौथे राउंड में उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन से मुकाबला होगा जिन्होंने इटली के आंद्रियस सेप्पी को कडे़ मुकाबले में हराया।

जबकि महिलाओं में अमेरिकी की टॉप सीड सेरेना विलियम्स हमवतन युवा खिलाड़ी स्लोएन स्टीफंस को हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित करने में कामयाब रहीं।

सेरेना से 15वीं सीड स्टीफंस लगातार सेटों में 6-4, 6-1 से हारकर साल के आखिरी ग्रैंड स्लेम से बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed