{"_id":"5be734aabdec2269b7317310","slug":"fed-cup-world-group-final-first-day-czech-republic-lead-by-2-0-against-usa","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेड कप फाइनल: पहले दिन चेक रिपब्लिक ने बनाई 2-0 की बढ़त, यूएसए को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेड कप फाइनल: पहले दिन चेक रिपब्लिक ने बनाई 2-0 की बढ़त, यूएसए को छोड़ा पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
czech republic vs USA
फेड कप फाइनल में पहले दिन शनिवार को खेले गए मुकाबले में चेक रिपब्लिक ने यूएसए पर 2-0 की बढ़त बनाई। नंबर दो एरीना में खेले गए रबर एक मुकाबले में चेक रिपब्लिक की तरफ से स्ट्रीकोवा, बारबोरा ने तीन सेटों में यूएसए के केनिन, सोफिया को 6-7(5), 6-1, 6-4 से हराया। दोनों के बीच यह मुकाबला 2 घंटे 43 मिनट तक चला।
विज्ञापन
वहीं, रबर दो मुकाबले में चेक रिपब्लिक के सिनियाकोवा, केटेरिना ने एक घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में रिस्के, एलिसन को 6-3, 7-6(2) से हराया। बता दें कि वर्ल्ड ग्रुप फाइनल के दूसरे दिन का मुकाबला रविवार यानी 11 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन