फेड कप के लिए भारत तैयार, अंकिता और करमन पर है पूरा दारोमदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकिता रैना और करमन कौर थांडी के सामने बुधवार से नई दिल्ली में शुरू हो रहे एशिया/ओसियाना ग्रुप एक टूर्नामेंट के जरिए भारतीय फेड कप टेनिस टीम को विश्व ग्रुप में पहुंचाने की चुनौती होगी। ग्रुप एक में चीन के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम की कप्तान अंकिता भांबरी ने अपनी टीम पर आत्मविश्वास जताया है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम में काफी गहराई है। उन्होंने कहा, हमारी टीम में एकल वर्ग की दो शीर्ष खिलाड़ी हैं। जाहिर सी बात है यह आसान नहीं होने वाला है, लेकिन मेरा मानना है कि हमारी टीम में चीन की टीम को कड़ी प्रतिस्पर्धा देने की काबिलियत है।'
हालांकि, जब अंकिता से जब पूछा गया कि क्या महिला युगल विशेषज्ञ सानिया मिर्जा की गैरमौजूदगी से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा तो उन्होंने कहा, सानिया इस देश की महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं, उनकी मौजूदगी से बेशक हमारा आत्मविश्वास बढ़ता।'
टूर्नामेंट में 19 साल की करमन अपने पहले मैच में चीन की नंबर-2 खिलाड़ी याफान वांग से भिड़ेंगी। वहीं, अंकिता को चीन की नंबर-1 लिन झु के खिलाफ खेलना है। युगल मुकाबलों में प्रथना और प्रंजला की जोड़ी कोर्ट पर होगी। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में भारत को कजाकिस्तान से खेलना है।
गौरतलब है कि भारत 1991 से फेड कप वर्ल्ड ग्रुप में जगह नहीं बना पाया है और कजाखस्तान और चीन जैसी टीमों की मौजूदगी में इस बार भी टीम की राह आसान नहीं होगी। कजाखस्तान के पास शीर्ष 60 में शामिल खिलाड़ी हैं जबकि चीन को पूल ए में भारत के साथ जगह मिली है।
बता दें कि अंकिता और करमन दोनों ने 2017 सत्र में आईटीएफ सर्किट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। लुआन में 60000 डॉलर इनामी टूर्नमेंट के एकल फाइनल में पहुंची अंकिता को शीर्ष 125 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का अनुभव है और उन्हें पता है कि इस प्रतियोगिता में मैच जीतने के लिए क्या जरूरी है।