फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   fed cup 2019 serve would be key on indoor courts says coach bhambri

फेड कप में इंडोर कोर्ट पर सर्विस अहम होगी: भारतीय कोच अंकिता

Wed, 06 Feb 2019 07:07 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
fed cup 2019 serve would be key on indoor courts says coach bhambri
ankita bhambri

भारत की फेड कप कोच अंकिता भांबरी का मानना है कि अंकिता रैना और करमन कौर थंडी यहां फेड कप टेनिस टूर्नामेंट में सबसे से बेहतर रैंकिंग वाली खिलाड़ियों से भिड़ेंगी तो इंडोर कोर्ट पर सर्विस महत्वपूर्ण होगी। भारत एशिया/ओसियाना ग्रुप एक में अपने अभियान की शुरुआत गुरुवार को थाईलैंड के खिलाफ करेगा जबकि शुक्रवार को उसकी भिड़ंत मेजबान कजाखस्तान की मजबूत टीम के साथ होगी।

विज्ञापन


अंकिता रैना और करमन के अच्छी फार्म में होने के कारण भारत को थाईलैंड को हराने में अधिक दिक्कत नहीं होनी चाहिए। थाईलैंड की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली एकल खिलाड़ी पींगटार्न प्लीपुच है जिनकी विश्व रैंकिंग 297 है। उनके साथी खिलाड़ी पूनिन कोवापितुकेट की विश्व रैंकिंग 657 है।
विज्ञापन


अंकिता भांबरी ने पीटीआई से कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो लड़कियों में हर साल सुधार हो रहा है। करमन मजबूत और सबसे फिट हैं जबकि अंकिता भी मजबूत है और उसके पास अधिक अनुभव है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में तापमान शून्य डिग्री से कम होने के कारण मैच इंडोर कोर्ट पर खेले जाएंगे। अंकिता भांबरी ने कहा, 'अच्छी सर्विस करना (इंडोर में) और गेंद तक तेजी से पहुंचना महत्वपूर्ण है। अगर आप अंक की अच्छी शुरुआत करते हैं तो खत्म करने की संभावना भी बेहतर हो जाती है।'


कजाखस्तान के पास दुनिया की 43वें नंबर की खिलाड़ी यूलिया पुतिन्तसेवा और 96वें नंबर की खिलाड़ी जरीना डियास है और इन दोनों के सामने पूल ए में भारत की राह आसान नहीं होगी। पूल ए और पूल बी में शीर्ष पर रहने वाली टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से विश्व ग्रुप दो में जगह बनाने वाली टीम का फैसला होगा। पूल बी में चार टीमों को जगह मिली है जिसमें चीन, कोरिया, इंडोनेशिया और पैसीफिक ओसियाना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed