फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Ex no one Ana Ivanovic Falls in US Open First Round

पहले ही दौर में हारी इवानोविच, सिबुलकोवा और रद्वांस्का जीतीं

Tue, 01 Sep 2015 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Sep 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
Ex no one Ana Ivanovic Falls in US Open First Round

स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा, रूस की एकातेरिना माकारोवा, पोलैंड की अग्निस्जका रद्वांस्का ने साल के चौथे और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में जीत से शुरुआत की। वहीं, सातवीं सीड सर्बियाई बाला अना इवानोविच को उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

विज्ञापन


दूसरी ओर, पुरुषों में फेलिसिआनो लोपेज, जो विलफ्रेड सोंगा, ग्रिगोर दिमित्रोव भी पहली बाधा पार करने में सफल रहे।

न्यूयॉर्क में खेले जा रहे टूर्नामेंट में सिबुलकोवा ने पूर्व नंबर वन सर्बिया की अना को 6-3, 3-6, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखा दिया। 13वीं सीड माकारोवा ने ब्राजील की तेलिआना पेरेरा को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। 15वीं सीड पोलैंड की अग्निस्जका रद्वांस्का ने चेक गणराज्य की कैटरीना सिनिकोवा ने 6-2, 6-3 से हराया।
विज्ञापन


वहीं, पुरुषों में 18वीं सीड स्पेन के फेलिसिआनो लोपेज ने जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाश्विली को 7-6, 6-1, 6-3 से हराया। 19वीं सीड फ्रांस के जो विलफ्रेड सोंगा ने फिनलैंड के जार्को नेमिनेन को 6-3, 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। 17वें सीड चेक गणराज्य के ग्रिगोर दिमित्रोव ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू इबडेन को 6-4, 6-2, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14वीं सीड बुल्गारिया के डेविड गोफिन ने इटली के सिमोन बोलेली को 6-4, 6-1, 6-2 से शिकस्त दी। 25वीं सीड इटली के आंद्रस सेपी ने अमेरिका के टॉमी पॉल को सीधे सेटों में 6-4, 6-0, 7-5 से हराया।

चोटिल शारापोवा ने यूएस ओपन से नाम वापस लिया
विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त रूसी महिला टेनिस स्टार खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने पैर में चोट की वजह से वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है।


यूएस ओपन टूर्नामेंट के निदेशक डेविड ब्रेवेर ने घोषणा की कि शारापोवा के बाहर होने के बाद उनकी जगह रूस की डारिया कासात्किना लेंगी जो क्वालीफाइंग में हार गई थीं। शारापोवा ने सोशल साइट ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा, दुर्भाग्यवश मैं इस वर्ष यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ले सकूंगी। मैंने पैर की चोट से उबरने के लिए भरपूर कोशिश की लेकिन समय रहते ऐसा नहीं हो सका। मेरे सभी बेहतरीन प्रशंसकों के लिए मैं कुछ ही हफ्तों के भीतर एशियन स्विंग में वापसी करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed