{"_id":"5ef8bef9817f1a2fa567060f","slug":"ex-coach-of-roger-federer-slams-novak-djokovic-for-organizing-adria-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेडरर के पूर्व कोच ने की जोकोविच की आलोचना, एड्रिया टूर के आयोजन पर सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेडरर के पूर्व कोच ने की जोकोविच की आलोचना, एड्रिया टूर के आयोजन पर सुनाई खरी-खरी
Sun, 28 Jun 2020 09:32 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 28 Jun 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर-नोवाक जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर और एंडी मर्रे के पूर्व कोच पॉल एनाकोने ने कोविड-19 महमारी के खतरे के बीच एड्रिया टेनिस टूर के आयोजन के लिए नोवाक जोकोविच की आलोचना की। एनाकोने के हालांकि कहा कि जोकोविच के इरादे नेक थे। जोकोविच ने एड्रिया टूर का आयोजन किया था जहां खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने कोरोना वायरस के बचने के लिए जरूरी उपाय नहीं किए थे।
विज्ञापन
स्टेडियम के अंडर सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया। बेलग्रेड में स्टेडियम के अंदर 4000 दर्शक मौजूद थे और खिलाड़ी मैच के बाद बेफ्रिेक (कोविड-19 से) होकर नाईटक्लब में पार्टी कर रहे थे। टूर्नामेंट के दौरान जोकोविच सहित कई खिलाड़ियों के कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव आने के बाद इसे बीच में रोक दिया गया।
विज्ञापन
एनाकोने ने स्पोर्ट्स इलसट्रेटेड से कहा, 'मुझे लगता है इसके आयोजन से जुड़े लोग अब पछता रहे होंगे। उनके (जोकोविच) अच्छा करने की ललक थी। यह अच्छे कारण के लिए था, लेकिन अंतिम परिणाम निराशाजनक रहा।' इस टूर्नामेंट का इस तरह से अंत होने से कई खिलाड़ियों को वापसी करने में डर लगेगा। उन्होंने कहा, 'आपके पास दुनिया भर के 500 खिलाड़ी हैं जो डर के साए में होगें। उम्मीद है कि वे आठ सप्ताह (यूएस ओपन) में टेनिस खेलने के लिए तैयार रहेंगे।'
विज्ञापन