{"_id":"5e490fcf8ebc3ee5f748e9cc","slug":"edmund-powers-into-new-york-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयार्क ओपन: एडमंड फाइनल में, सेप्पी से होगी भिड़ंत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
न्यूयार्क ओपन: एडमंड फाइनल में, सेप्पी से होगी भिड़ंत
Sun, 16 Feb 2020 03:18 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 16 Feb 2020 03:18 PM IST
सार
- मोंफिल्स को हराकर पहली एटीपी ट्रॉफी हासिल की थी
- एडमंड और सेप्पी पांच बार एक दूसरे के सामने हो चुके हैं
विज्ञापन
Edmund
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के काइल एडमंड ने सर्बिया के मियोमीर केसमानोविच को हराकर न्यूयार्क टेनिस ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका सामना इटली के आंद्रियास सेप्पी से होगा। आठवें वरीय एडमंड ने एटीपी टूर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मियोमीर को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी। अब 25 साल का यह खिलाड़ी अपना दूसरा टूर खिताब हासिल करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने 16 महीने पहले एंटवर्प में गेल मोंफिल्स को हराकर पहली एटीपी ट्रॉफी हासिल की थी। वहीं 35 साल के सेप्पी ने ताईवान के जेसन जंग को 6-3, 6-2 से पराजित किया। एडमंड और सेप्पी पांच बार एक दूसरे के सामने हो चुके हैं जिसमें ब्रिटेन का खिलाड़ी केवल एक बार हारा है।
विज्ञापन