{"_id":"5e6387aa8ebc3ef40403d762","slug":"ecuador-upset-japan-to-advance-to-davis-cup-qualifier-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Davis Cup 2020: इक्वेडर ने किया उलटफेर, जापान को हराकर फाइनल्स में एंट्री","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Davis Cup 2020: इक्वेडर ने किया उलटफेर, जापान को हराकर फाइनल्स में एंट्री
Sun, 08 Mar 2020 07:34 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 08 Mar 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
इक्वाडोर टेनिस टीम
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इक्वेडर ने अपनी शुरुआती बढ़त बरकरार रखते हुए शनिवार को डेविस कप क्वालीफायर में जापान को हराकर फाइनल्स में अपनी जगह पक्की की। कोरोनवायरस के कारण पश्चिमी जापान के मिकी में खाली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इक्वेडर के गोंजालो एस्कोबार और डिएगो हिडाल्गो ने युगल मैच में जापान के बेन मैकलाचलान और यासुतका उचियामा को 7-6 (7-3), 6-3 से हराया।
विज्ञापन
विश्व में 27वीं रैंकिंग के इक्वेडर ने शुक्रवार को दोनों एकल मैच जीतकर 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। इस जीत से उसने क्वालीफायर 3-0 से जीता और मैड्रिड में नवंबर में होने वाले फाइनल्स में प्रवेश किया। इक्वेडर के अजेय बढ़त हासिल करने के कारण बाकी बचे दोनों एकल मैच नहीं खेले गए।
विज्ञापन