फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   dustin brown is out in wimbledon 2015

नडाल को हराने वाले डस्टिन ब्राउन विंबलडन से बाहर

Sun, 05 Jul 2015 12:09 PM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
dustin brown is out in wimbledon 2015

दूसरे राउंड में दसवें सीड दो बार के चैंपियन स्पेन के राफेल नदाल को हराकर सुर्खियां बटोरने वाले जर्मनी के डस्टिन ब्राउन का सफर तीसरे राउंड में थम गया।

विज्ञापन


ब्राउन को 22वें सीड सर्बिया के विक्टर ट्रोइस्की ने 6-4, 7-6, 4-6, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया।

इसके अलावा महिलाओं में मौजूदा चैंपियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा और 10वीं सीड जर्मनी की एंजेलिका क्रेबर और पुरुषों में 13वें सीड फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को उलटफेर का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन


दूसरी सीड क्वितोवा को पूर्व वर्ल्ड नंबर वन 28वीं सीड सर्बिया की जेलेना जानकोविच ने 3- 6, 7-5, 6-4 से चौंकाया जबकि 20वीं सीड स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ब्लानको ने 10वीं सीड क्रेबर को 7-6, 1-6, 6-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरे सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, डेनमार्क की कैरोलिना वोजनियास्की, पोलैंड की एग्नेस्का रद्वांस्का साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के चौथे राउंड में पहुंच गए।

17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने ऑस्ट्रेलिया के सैम ग्रोथ को 6-4, 6-4, 6-7, 6-2 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई।

23वें सीड क्रोएशिया के इवो कार्लोविच ने सोंगा को 7-6, 4-6, 7-6 से मात दी। महिलाओं में वोजनियास्की ने 31वीं सीड इटली की कैमिला गिओर्गी को 6-2, 6-2 शिकस्त दी। 13वीं सीड रद्वांस्का ने ऑस्ट्रेलिया की कासे डेलाक्यूआ को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी।

सानिया-सोआरेस, पेस-नेस्टर प्री-क्वार्टर में
भारत के लिंएडर पेस और उनके कनाडाई जोड़ीदार डेनियल नेस्टर ले पुरुषों के डबल्स में प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली और सानिया मिर्जा भी मिक्स्ड डबल्स के तीसरे राउंड में पहुंचने में सफल रही।

पेस-नेस्टर ने रूस के तैमूराज गाबाश्विली और चीनी ताइपे के येन सुन लू को 5-7, 7-6, 7-6, 7-5 से हराया। वहीं, सानिया और उनके ब्राजीली जोड़ीदार ब्रुनो सुआरेस ने स्लोवाकिया की जानेते हुसारोवा और जर्मनी के आंद्रे बेगेमैन को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।


साढे़ चार घंटे चले मुकाबले में सिलिक ने मारी बाजी
क्रोएशिया के मारिन सिलिक और अमेरिका के जॉन इस्नर के बीच तीसरे राउंड के मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों के बीच मुकाबला पांच सेटों तक गया, जिसमें चार सेट के फैसले टाईब्रेकर के जरिये हुए।

हालांकि साढ़े चार घंटे तक चले इस मुकाबले में नौवें सीड सिलिक ने बाजी मारी। सिलिक ने 17वें सीड इस्नर को मैराथन मुकाबले में 7-6, 6-7, 6-4, 6-7, 12-10 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed