फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Dominic Thiem defeated Rafael Nadal in the tennis tournament ATP Finals

टेनिस: डोमिनिक थिएम ने राफेल नडाल को टेनिस टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स में हराया

Wed, 18 Nov 2020 07:28 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 18 Nov 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
Dominic Thiem defeated Rafael Nadal in the tennis tournament ATP Finals
राफेल नडाल

बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल को साल के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स के दूसरे मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे पहली बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने की उनकी उम्मीदों का झटका लगा है।

विज्ञापन


पहली बार एटीपी फाइनल्स का खिताब जीतने की राफेल की उम्मीदों को लगा झटका 
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल को तीसरे नंबर के डोमिनिक थिएम के हाथों दो घंटे 25 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7,6-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अब नडाल को अपने आखिरी मैच में सितसिपास हो हराना होगा
नडाल को अब टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अपने आखिरी ग्रुप मैच में स्टेफानोस सितसिपास को हर हाल में हराना होगा। इस सत्र में थिएम की यह नडाल पर दूसरी जबकि कुल छठी जीत है। इससे पहले ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी ने स्पेनिश स्टार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 लगातार जीत है यह थिएम की टूर्नामेंट में जबकि नडाल की पहली हार 
दोनों के के बीच इससे पहले खेले गए 14 मुकाबलों में से नडाल ने नौ जीते थे। थिएम की यह दो मुकाबलों में दूसरी जीत है जबकि नडाल की इतने ही मैचों में पहली हार है। ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाला खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेगा।  

मेदवेदेव ने जीता पहला मैच
दानिल मेदवेदेव ने एटीपी फाइनल्स में अपना पहला मुकाबला जीता। रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 6-4 से पराजित किया। मेदवेदेव की यह साल के अंतिम टूर्नामेंट में पहली जीत है। पिछले साल उन्होंने ग्रुप के सभी मैच हारे थे।


अब बुधवार को मेदवेदेव का सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से होगा। जाकोविच ने पहले मैच में डिएगो को मात दी थी। कोरोना महामारी के कारण मुकाबले दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं। अगले साल से एटीपी फाइनल्स इटली के तुरीन में खेला जाएगा। पिछले 12 साल से यह लंदन में होता आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed