फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Djokovic & Nadal Reached into US open pre-quarter final

जोकोविच और नडाल यूएस ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में...

Sat, 03 Sep 2016 11:08 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Djokovic & Nadal Reached into US open pre-quarter final
नोवाक जोकोविच - फोटो : getty
विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच रूस के मिखाइल यूज्नी को चोट लगने के कारण सिर्फ 32 मिनट में यूएस ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गए। चोट के कारण मिखाइल यूज्नी बीच में ही मैच से हट गए। वहीं दो बार के यूएस ओपन चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल भी तीन साल में पहली बार चौथे राउंड में प्रवेश करने में सफल हुए। 
विज्ञापन


पहले सेट में जोकोविच 4-2 से आगे थे। इसके बाद 34 वर्षीय यूज्नी बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से मुकाबले से हट गए। मौजूदा चैंपियन जोकोविच के लिए यह सप्ताह काफी अजीब रहा। उन्हें सोमवार को पहले दौर में जॉर्जी यानोविच को हराने के लिए चार सेट तक जूझना पड़ा था। इसके बाद दूसरे दौर में जेरी वेस्ली के हाथ में चोट लगने की वजह से उन्हें वॉकओवर मिल गया था। प्री-क्वार्टर फाइनल में जोकोविच का सामना विश्व के 84वीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के काइल एडमंड से होगा जिन्होंने स्थानीय खिलाड़ी जॉन इस्नर को 6-4, 3-6, 6-2, 7-6 (7/5) से हराकर पहली बार चौथे दौर में जगह बनाई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ राफेल नडाल ने रूस के आंद्रे कुज्नेत्सोव को 6-1, 6-4, 6-2 से हराकर 2013 के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। चौथे दौर में उनका मुकाबला फ्रांस के लुकास पॉले से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 के चैंपियन क्रोएशिया के मारिन सिलिच को तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा है। 26वीं सीड अमेरिका के जैक शॉक ने सातवीं सीड सिलिच को 6-4, 6-3,6-3 से हराकर पहली बार चौथे दौर में प्रवेश किया। 


वही महिला एकल वर्ग में विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी की महिला खिलाड़ी एंजलेकि करबर और आठवीं सीड अमेरिका की मेडिसन कायेस भी अंतिम-16 में पहुंच गई हैं। करबर ने अमेरिका की कैथरीन बेलिस को 6-1, 6-1 से हराया। उधर, कायेस ने तीसरे और निर्णायक सेट में 1-5 से पिछड़ने के बाद जापान की की ओसाका को 7-5, 4-6, 7-6 (7/3) से हराया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed