{"_id":"59799dad4f1c1bc1368b46fc","slug":"djokovic-announced-on-social-media-that-he-will-not-take-part-in-any-tournament-this-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच ने सोशल मीडिया पर की घोषणा, इस पूरे सत्र में नहीं खेलेंगे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच ने सोशल मीडिया पर की घोषणा, इस पूरे सत्र में नहीं खेलेंगे
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्बिया ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है की कोहनी में चोट के कारण वो इस पूरे सत्र में नहीं खेलेंगे। 12 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले जोकोविच कोहनी में दर्द के कारण साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच के खिलाफ मुकाबले से हट गए थे। 30 वर्षीय जोकोविच ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी जोकोविज ने बुधवार को अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा 'प्रोफेशनली मेरे लिए ये फैसला लेना आसान नहीं था। मगर मैं इसे सकारात्मक रूप में देखने की कोशिश कर रहा हूं। मैं आने वाले लंबे समय तक पेशेवर टेनिस खेलना चाहता हूं। मैंने सर्बिया के अलावा दुनिया भर के विशेषज्ञ डॉक्टरों से इस बारे में राय ली सभी ने मुझे आराम की सलाह दी है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं अपनी फिटनेस और मजबूती बनाने के साथ ही खेल के उन क्षेत्रों में भी सुधार की कोशिश करूंगा, जिनमें मैं कमजोर हूं।' इसका मतलब है कि जोकोविच 28 अगस्त से शुरू होने वाले साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन से भी दूर रहेंगे।
विज्ञापन
साथ ही वो लगातार 51वीं बार ग्रैंड स्लैम में खेलने से भी चूक जाएंगे। वह दो बार 2011 और 2015 में यह ट्रॉफी जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं अगले साल और मजबूती के साथ कोर्ट पर उतरूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आंद्रे अगासी मेरी कोचिंग टीम का हिस्सा बने रहेंगे। अगासी इसी साल मई में फ्रेंच ओपन के दौरान उनसे जुड़े थे।