{"_id":"5bdfa8d6bdec226953783e5d","slug":"del-potro-will-not-feature-in-atp-finals-kei-nishikori-takes-his-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेल पोत्रो ने एटीपी फाइनल्स से वापस लिया अपना नाम, निशिकोरी लेंगे जगह","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डेल पोत्रो ने एटीपी फाइनल्स से वापस लिया अपना नाम, निशिकोरी लेंगे जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
जुआन डेल पोट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दायें घुटने में चोट के चलते अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो एटीपी फाइल्स से हट गए हैं। अब उनकी जगह जापानी टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी शीर्ष आठ खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे।
विज्ञापन
वह चौथी बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 और 2016 में सेमीफाइनल में पहुंचना रहा है। लंदन में 11 नवंबर से शुरू होने वाले साल के इस अंतिम टूर्नामेंट के अन्य खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल, रोजर फेडरर, एलेक्जेंडर ज्वरेव, केविन एंडरसन, मारिन सिलिच और डोमिनिक थिएम हैं।
विज्ञापन
पिछले महीने शंघाई मास्टर्स के दौरान पोत्रो के घुटने में चोट लगी थी। वह इस सत्र के शुरू में करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग में पहुंचे थे। पोत्रो ने कहा कि यहां ना खेल पाने के कारण मुझे निराशा हो रही है। यह बेहद खास टूर्नामेंट है और मैंने बेहतर होने की कोशिश की। रिहैब में मेरी चोट में सुधार हो रहा है, लेकिन मुझे अधिक समय की जरूरत है। निश्चिततौर पर यह मेरे लिए निराशाजनक है। हालांकि, मेरा यह सीजन अच्छा रहा है।
विज्ञापन