फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Defending mens singles champion Dominic Thiem pulls out of US Open with injury

US Open: चोटिल डोमिनिक थिएम अमेरिकी ओपन से हटे, फेडरर भी नाम वापस ले चुके

Wed, 18 Aug 2021 07:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 18 Aug 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Defending mens singles champion Dominic Thiem pulls out of US Open with injury
डोमिनिक थिएम - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार डोमिनिक थिएम चोट के कारण अमेरिकी ओपन से हटने का फैसला किया है। दरअसल, थिएम कलाई की चोट से परेशान हैं। इसलिए उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। थिएम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक लंबा सा संदेश लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह निर्णय लेना वाकई कठिन था लेकिन मुझे यह करना था।' उन्होंने आगे कहा, मैं पिछले छह सप्ताह से मेडिकल सलाह ले रहा हूं। साथ ही वो तमाम चीजें कर रहा हूं, जो कोर्ट पर वापसी के लिए मददगार साबित हो। मैं इससे उबर चुका था लेकिन पिछले सप्ताह ट्रेनिंग के दौरान मुझे फिर से चोट का एहसास हुआ। इसके बाद मैंने डॉक्टर से परामर्श किया। डॉक्टर ने कुछ जांच करवाने के लिए कहा। जांच रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने कहा कि इसे ठीक होने में काफी समय लगेगा। डॉक्टर ने मुझे  कलाई की पट्टी पहनने के लिए कहा, ताकि चोट से जल्दी उबरा जा सके।' बता दें कि थिएम ने सभी को धन्यवाद कहा, जिन्होंने उन्हें अभी तक सपोर्ट किया। 

विज्ञापन


 


गौरतलब है कि थिएम से पहले रोजर फेडरर इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। फेडरर ने इसी घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की थी। उन्होंने कहा था कि वह अमेरिकी ओपन के अलावा कई महीनों तक टेनिस से दूर रहेंगे क्योंकि वह अपने घुटने की सर्जरी कराने वाले हैं। 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले फेडरर कहा था, मैंने कई डॉक्टरों को दिखाया और घुटने को लेकर हर तरह की जानकारी ली। मेरा घुटना ग्रासकोर्ट सीजन और विंबलडन के दौरान और चोटिल हो गया। मुझे सर्जरी की आवश्यकता होगी। मैं कई हफ्तों तक बैसाखी पर रहूंगा और कई महीनों तक खेल से बाहर भी रहूंगा, इसलिए यह निश्चित रूप से कुछ मायनों में मुश्किल होने वाला है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed