US Open: चोटिल डोमिनिक थिएम अमेरिकी ओपन से हटे, फेडरर भी नाम वापस ले चुके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार डोमिनिक थिएम चोट के कारण अमेरिकी ओपन से हटने का फैसला किया है। दरअसल, थिएम कलाई की चोट से परेशान हैं। इसलिए उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। थिएम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक लंबा सा संदेश लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह निर्णय लेना वाकई कठिन था लेकिन मुझे यह करना था।' उन्होंने आगे कहा, मैं पिछले छह सप्ताह से मेडिकल सलाह ले रहा हूं। साथ ही वो तमाम चीजें कर रहा हूं, जो कोर्ट पर वापसी के लिए मददगार साबित हो। मैं इससे उबर चुका था लेकिन पिछले सप्ताह ट्रेनिंग के दौरान मुझे फिर से चोट का एहसास हुआ। इसके बाद मैंने डॉक्टर से परामर्श किया। डॉक्टर ने कुछ जांच करवाने के लिए कहा। जांच रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने कहा कि इसे ठीक होने में काफी समय लगेगा। डॉक्टर ने मुझे कलाई की पट्टी पहनने के लिए कहा, ताकि चोट से जल्दी उबरा जा सके।' बता दें कि थिएम ने सभी को धन्यवाद कहा, जिन्होंने उन्हें अभी तक सपोर्ट किया।
Get well soon, champ. 💙 pic.twitter.com/rET8zuAdZ4
— US Open Tennis (@usopen) August 18, 2021
गौरतलब है कि थिएम से पहले रोजर फेडरर इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। फेडरर ने इसी घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की थी। उन्होंने कहा था कि वह अमेरिकी ओपन के अलावा कई महीनों तक टेनिस से दूर रहेंगे क्योंकि वह अपने घुटने की सर्जरी कराने वाले हैं। 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले फेडरर कहा था, मैंने कई डॉक्टरों को दिखाया और घुटने को लेकर हर तरह की जानकारी ली। मेरा घुटना ग्रासकोर्ट सीजन और विंबलडन के दौरान और चोटिल हो गया। मुझे सर्जरी की आवश्यकता होगी। मैं कई हफ्तों तक बैसाखी पर रहूंगा और कई महीनों तक खेल से बाहर भी रहूंगा, इसलिए यह निश्चित रूप से कुछ मायनों में मुश्किल होने वाला है।'