फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Defending champions angelique kerber out from wimbledon djokovic and federer into 3rd round

विंबलडन: जोकोविच, फेडरर और बार्टी तीसरे दौर में, गत चैम्पियन कर्बर बाहर

Fri, 05 Jul 2019 08:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Jul 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Defending champions angelique kerber out from wimbledon djokovic and federer into 3rd round
रोजर और जोकोविच

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और दिग्गज रोजर फेडरर ने गुरुवार को यहां विम्बलडन मुकाबले के अंतिम-32 में अपनी जगह पक्की की लेकिन महिला वर्ग में मौजूदा चैम्पियन एंजेलिक कर्बर का सफर दूसरे दौर में ही खत्म हो गया। जर्मनी की कर्बर को अमेरिका की लॉरेन डेविस ने 2-6, 6-2, 6-1 से हराया। स्विट्जरलैंड के फेडरर ने ब्रिटेन के जे क्लार्क को 6-1, 7-6, 6-2 से शिकस्त देकर नौवीं बार इस खिताब को जीतने की ओर मजबूत कदम बढाये। वह ग्रैंडस्लैम में 70वीं बार तीसरे दौर में पहुंचे। उन्होंने विंबलडन में 17वीं बार तीसरे दौर में जगह बनाकर जिमी कोनर्स के रिकार्ड की बराबरी की। 

विज्ञापन

जान इसनर और मारिन सिलिच उलटफेर का शिकार

पुरूषों में जान इसनर और मारिन सिलिच को भी उलटफेर का शिकार होना पड़ा। नौवीं वरीयता प्राप्त इसनर को कजाखिस्तान के गैर वरीय मिखायल कुकुशकिन ने तीन घंटे से ज्यादा चले मुकाबले में 6-4, 6-7, 4-6, 6-1, 6-4 से हराया। तेरहवीं वरीयता प्राप्त 2017 के उपविजेता सिलिच को पुर्तगाल के जोओ सोउसा ने सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से पराजित किया। चार बार के चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने अमेरिका के डेनिस कुडला के खिलाफ मुकाबले के दौरान 13 ऐस जमाये और 37 विनर लगाकर 6-3 6-2 6-2 से जीत हासिल की। अब अंतिम 16 में प्रवेश करने के लिये उनका सामना हुबर्ट हुर्कास्ज से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 वर्षीय कोरी गौफ तीसरे दौर में

अमेरिकी की 15 वर्षीय सनसनी गर्ल कोरी गौफ ने विंबलडन में अपना स्वप्निल सफर जारी रखते हुए तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। पहले दौर में 39 वर्षीय वीनस को हराने वाली कोरी ने दूसरे मुकाबले में 2017 की सेमीफाइलिस्ट स्लोवाकिया की 30 वर्षीय मागडालेना रिबारिकोवा को 6-3, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया। इस जीत के साथ कोरी विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचने वाली हमवतन जेनिफर कैप्रियाती (1991) के बाद सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। ओपन ईरा की सबसे युवा क्वालिफायर कोरी का सामना अब पोलोना हरकोग से होगा।  

विज्ञापन

बार्टी और क्वितोवा भी आगे बढ़ीं

एश्लघे बार्टी ने दिग्गज सेरेना विलियम्स (2015) के बाद एक साल में फ्रेंच ओपन और विंबलडन खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनने की उम्मीदें कायम रखी हैं। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बार्टी ने बेल्जियम की एलिसन वान उइतवांक को 6-1, 6-3 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। स्लोएने स्टीफंस ने वांग यफान को 6-0,6-2 से, पेत्रा क्वितोवा ने क्रिस्टीना म्लादेनोविच को 7-5,6-2 से, बारबोरा स्ट्राईकोवा ने लॉरा सिगमंड को6-3, 7-5 से, हैरियट डार्ट ने बीट्रीज हददा को 7-6,3-6, 6-1 से और वांग किआंग ने तिमारा जिदानचेक को 6-1,6-2 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।
 

निशिकोरी और क्वेरी तीसरे दौर में

पुरुष वर्ग में जापान के केई निशिकारी और अमेरिका के सैम क्वेरी तीसरे दौर में पहुंच गए। निशिकोरी ने कैमरन नोरे को 6-4, 6-4, 6-0 से और क्वेरी ने आंद्रे रुबलेव को 6-3,6-2,6-3 से पराजित किया। स्टीव जॉनसन ने एलेक्स डि मिनौर को 3-6,7-6, 6-3, 3-6, 6-3 से, डेनिस इवांस ने निकोलोज को 6-3,6-2,7-6 से, जॉन लेनॉर्ड स्ट्रफ ने टेलर फ्टिज को 6-4,6-3,5-7,7-6 से और जॉन मिलमैन ने लासलो डेरे को 6-3,6-2,6-1 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed