फ्रेंच ओपन: नडाल 14वीं बार सेमीफाइनल में, गत चैंपियन इगा स्विएटेक बाहर
- नडाल 14वीं बार रौलां गौरां के सेमीफाइनल में पहुंचे
- 35 वर्षीय नडाल ने दर्ज की रिकॉर्ड 105वीं जीत
- मारिया सक्कारी ने गत चैंपियन इगा स्वियातेक को किया टूर्नामेंट से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल बुधवार को 14वीं बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्त्जमैन को 6-3, 4-6, 6-4, 6-0 से हराया। 35 वर्षीय नडाल की यह रिकॉर्ड 105वीं जीत थी। नडाल की निगाहें 35वें ग्रैंड स्लैम पर टिकी हुई हैं। सेमीफाइनल में नडाल का सामना नोवाक जोकोविच या माटेओ बेरेटिनी से होगी। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास और छठी रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच होगा।
En mission 🔥@RafaelNadal se qualifie pour sa 1⃣4⃣e demi-finale à Paris ! Le tenant du titre s'impose 6-3, 4-6, 6-4, 6-0 face à Diego Schwartzman 🇦🇷#RolandGarros pic.twitter.com/fSwI4IVBKf
— Roland-Garros (@rolandgarros) June 9, 2021विज्ञापन
मारिया सक्कारी ने इगा स्वियातेक को किया बाहर
इससे पहले 17वीं सीड मारिया सक्कारी ने बुधवार को पहली बार फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मारिया ने क्वार्टरफाइनल में गत चैम्पियन इगा स्वियातेक 6-4, 6-4 से हराया।सेमीफाइनल में चारों महिलाएं पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में पहुंची है। पेशेवर टेनिस के दौर में दूसरी बार ही ऐसा हुआ है। इससे पहले 1978 ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में सभी खिलाड़ी पहली बार अंतिम चार में पहुंचे थे। सक्कारी का सामना गैर वरीय बारबोरा क्रेसिकोवा से होगा जबकि अनास्तासिया पी की टक्कर तामारा जिदांसेक से होगी। बारबोरा ने 17 वर्ष की कोको गॉ को 7-6, 6-3 से मात दी। नोवाक जोकोविच की टक्कर माटेओ बेरेटिनी से होगी।