{"_id":"99c254cd42111c885ea1ea5da5e302c5","slug":"defending-champ-stosur-exits-in-first-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दौर में गत चैंपियन की टूट गई चुनौती","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पहले ही दौर में गत चैंपियन की टूट गई चुनौती
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की समांथा स्तोसर के लिए यूएस ओपन बेहद निराशाजनक रहा और उन्हें पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पुरुषों में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और सातवीं सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने आसानी से दूसरे दौर में जगह बनाई।
महिला वर्ग में अपने खिताब का बचाव करने उतरी 11वीं सीड आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्तोसर का सामना शुरुआती दौर में अमेरिका की युवा खिलाड़ी विक्टोरिया डुवल से था।
विज्ञापन
लेकिन डुवल ने टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेर को अंजाम देते हुए स्तोसर को 7-5, 4-6, 4-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
साल 2010 में हैती में आए भूकंप से प्रभावित हुई और बचपन से ही कई अन्य समस्याओं का सामना कर चुकी 17 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी कोर्ट पर किसी वॉरियर की तरह दिखाई दी।
विज्ञापन
हैती में आए भूकंप में डुवल के दोनों पैर, हाथ और पसलियां बुरी तरह घायल हो गए थे। लेकिन उन्हें और उनके परिवार को बचा लिया गया था जिसके बाद से वह अमेरिका में रह रही हैं।
डुवल का दूसरे राउंड में स्लोवाकिया की डेनिएला हंचुकोवा से मुकाबला होगा। हंचुकोवा ने पहले दौर में अमेरिका की मारिया सैंचेज को लगातार सेटों में 7-5, 6-2 से मात दी।
विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने जर्मनी की दिनाह फिजेनमियर को लगातार सेटों में 6-0, 6-0 से करारी शिकस्त दी।
स्टैंड में बैठे अपने ब्वायफ्रेंड और दिग्गज गोल्फर रोरी मैक्लराय के सामने खेल रही छठी सीड डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियास्की ने चीनी क्वालिफायर डुआन यिंगयिंग को 6-2, 7-5 से हराकर शानदार आगाज किया।
पुरुषों में टप सीड जोकोविच ने लिथुआनिया के रिकार्डस बेरांकिस को पहले राउंड में लगातार सेटों में 6-1, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी जबकि पूर्व नंबर वन फेडरर ने स्लोवेनिया के ग्रेगा जेम्जा को 6-3, 6-2, 7-5 से हराया।
जोकोविच का अगले राउंड में जर्मनी के बेंजामिन बेकर से मुकाबला होगा। वहीं, फेडरर का दूसरे राउंड में अर्जेंटीना के कार्लोस बेर्लोक से मुकाबला होगा जिन्होंने कोलंबिया के सांतियागो गिराल्डो को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया।