{"_id":"5dd95cd98ebc3e54af1ecd6f","slug":"davis-cup-shashi-mukund-withdraws-from-match-against-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविस कपः शशि ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से नाम वापस लिया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डेविस कपः शशि ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से नाम वापस लिया
Sun, 24 Nov 2019 07:56 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 24 Nov 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
डेविस कप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा शशि कुमार मुकुंद ने पैर की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से नाम वापिस ले लिया। मुकुंद टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल थे। उन्हें पुर्तगाल में एक टूर्नामेंट खेलते हुए चोट लगी। भारत के डेविस कप कोच जीशान अली ने कहा कि शशि हमारे साथ नहीं जाएगा। उसने बताया कि उसे पूरव राजा के साथ युगल मैच खेलते हुए चोट लगी।
विज्ञापन
इससे पहले रोहन बोपन्ना भी कंधे की चोट के कारण पीछे हट गए थे। जीशान ने कहा कि वह एन श्रीराम बालाजी को नूर सुल्तान ले जाना चाहते हैं लेकिन इतने कम समय में वीजा मिलना मुश्किल है। बालाजी को आठ सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन वह यहां बृहस्पतिवार से शुरू हुए अभ्यास शिविर में टीम के साथ हैं । कप्तान रोहित राजपाल ने कहा ,‘बाहर होने वाले मुकाबले के लिए अभ्यास के लिए अलग जोड़ीदार होना अच्छा रहता है। मुकुद का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है ।’
विज्ञापन