{"_id":"5dd2c7278ebc3e54b5469afe","slug":"davis-cup-rohanbopanna-pulls-out-of-tie-against-pakistan-due-to-shoulder-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहन बोपन्ना पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोहन बोपन्ना पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से बाहर
Tue, 19 Nov 2019 08:28 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 19 Nov 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के अनुभवी खिलाड़ी रोहन बोपन्ना कंधे की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी डेविस कप मुकाबले से बाहर हो गए हैं। इसके बाद टीम में जीवन नेदुचेझियान को जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
बोपन्ना ने सोमवार को एमआरआई स्कैन कराने के बाद अपने फैसले से टीम के गैर खिलाड़ी कप्तान रोहित राजपाल को अवगत करा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ 29 और 30 नवंबर को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए बोपन्ना की जोड़ी दिग्गज लिएंडर पेस के साथ बनाए जाने की संभावना थी।
विज्ञापन
राजपाल ने कहा, 'टीम में रोहन का नहीं होना निराशाजनक है। हम चाहते हैं कि वह अपने कंधे का ख्याल रखे। उन्हें इलाज के लिए इंजेक्शन की जरूरत है। हमारे पास उनके विकल्प के तौर पर जीवन के रूप में अच्छा खिलाड़ी है। उसके आने से दायें और बायें हाथ के खिलाड़ी की अच्छी जोड़ी बनेगी।'
विज्ञापन
बोपन्ना शीर्ष युगल खिलाड़ी हैं और उनके हटने से देश को युगल में शीर्ष दो खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कोर्ट पर उतरना होगा। दिविज शरण पहले ही शादी के कारण टीम से बाहर हैं।