फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup: rohanbopanna pulls out of tie against Pakistan due to shoulder injury 

रोहन बोपन्ना पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से बाहर

Tue, 19 Nov 2019 08:28 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 19 Nov 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Davis Cup: rohanbopanna pulls out of tie against Pakistan due to shoulder injury 
रोहन बोपन्ना - फोटो : social Media

भारत के अनुभवी खिलाड़ी रोहन बोपन्ना कंधे की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ आगामी डेविस कप मुकाबले से बाहर हो गए हैं। इसके बाद टीम में जीवन नेदुचेझियान को जगह मिल सकती है।

विज्ञापन


बोपन्ना ने सोमवार को एमआरआई स्कैन कराने के बाद अपने फैसले से टीम के गैर खिलाड़ी कप्तान रोहित राजपाल को अवगत करा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ 29 और 30 नवंबर को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए बोपन्ना की जोड़ी दिग्गज लिएंडर पेस के साथ बनाए जाने की संभावना थी। 
विज्ञापन


राजपाल ने कहा, 'टीम में रोहन का नहीं होना निराशाजनक है। हम चाहते हैं कि वह अपने कंधे का ख्याल रखे। उन्हें इलाज के लिए इंजेक्शन की जरूरत है। हमारे पास उनके विकल्प के तौर पर जीवन के रूप में अच्छा खिलाड़ी है। उसके आने से दायें और बायें हाथ के खिलाड़ी की अच्छी जोड़ी बनेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बोपन्ना शीर्ष युगल खिलाड़ी हैं और उनके हटने से देश को युगल में शीर्ष दो खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कोर्ट पर उतरना होगा। दिविज शरण पहले ही शादी के कारण टीम से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed