फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup: Ramkumar, Sumit Nagal trample Pakistan on day one, India lead 2-0

डेविस कप में भारत का शानदार आगाज, रामकुमार-सुमित की जीत ने पाक पर बनाई 2-0 की बढ़त

Sat, 30 Nov 2019 09:39 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 30 Nov 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Davis Cup: Ramkumar, Sumit Nagal trample Pakistan on day one, India lead 2-0
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया

रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल ने पाकिस्तान के अपने प्रतिद्वंद्वियों को टेनिस का कड़ा सबक सिखाते हुए डेविस कप मुकाबले में शुक्रवार को भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई। एकल मुकाबले पूरी तरह से एकतरफा रहे। रामकुमार ने पहले मैच में 17 वर्षीय मोहम्मद शोएब को केवल 42 मिनट में 6-0, 6-0 से शिकस्त दी।

विज्ञापन


शोएब केवल दूसरे सेट के छठे गेम में थोड़ी चुनौती पेश कर पाए जब उन्होंने रामकुमार को दो ड्यूस अंकों तक खींचा। नागल ने इसके बाद डेविस कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। उन्होंने दूसरे एकल में हुफैजा मोहम्मद रहमान को 64 मिनट तक चले मैच में 6-0, 6-2 से हराया।
विज्ञापन


पाकिस्तान को अपने शीर्ष खिलाड़ियों की कमी खली जो यह मुकाबला तटस्थ स्थान पर करवाने के विरोध में हट गये थे। पहले मैच में जहां मुकाबला था नहीं , वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी हुफैजा ने नागल का जितना संभव हो लंबी रैलियों में उलझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेट के दूसरे गेम में दो बार उन्होंने नागल ड्यूस अंकों तक खींचा और तीसरो गेम जीतकर पहली बार पाकिस्तान के नाम पर एक गेम लिखा। इससे हालांकि नागल की जीत का इंतजार ही बढ़ा और उन्होंने आठवें गेम में मैच अपने नाम किया। अनुभवी लिएंडर पेस और जीवन नेदुचेझियन अब शनिवार को युगल मैच में हुफैजा और शोएब से भिड़ेंगे।


भारत अभी तक पाकिस्तान से छह मुकाबलों में कभी हारा नहीं है और इसके कायम रहने की पूरी संभावना है। शनिवार को जीत से पेस डेविस कप इतिहास में सर्वाधिक युगल मैच जीतने के अपने विश्व रिकार्ड को आगे बढ़ाएंगे। वह अभी 43 जीत के साथ शीर्ष पर हैं। इस मुकाबले का विजेता विश्व कप क्वालीफायर्स में क्रोएशिया से भिड़ेगा जो कि अगले साल छह और सात मार्च को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed