फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup Pakistan pick two 17 year old to play against full strength India

भारत के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए पाकिस्तानी टीम में सितारे नहीं

Wed, 20 Nov 2019 08:04 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 20 Nov 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
Davis Cup Pakistan pick two 17 year old to play against full strength India
डेविस कप - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ नूर सुल्तान में होने वाले डेविस कप मुकाबला खेलने से ऐसाम उल हक कुरैशी और अकील खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों के इनकार के बाद पाकिस्तान को टीम में 17 बरस के दो नये खिलाड़ियों को लेना पड़ा । अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने सुरक्षा चिंताओं के कारण 29-30 नवंबर को इस्लामाबाद में होने वाला यह मुकाबला नूर सुल्तान में कराने का फैसला किया है ।

विज्ञापन


पाकिस्तान टेनिस महासंघ ने युवा हुजाइफा अब्दुल रहमान और शोएब खान को टीम में लिया है जो जूनियर आईटीएफ रैंकिंग में क्रमश: 446 और 1004वें स्थान पर हैं। उनके अलावा युसूफ खान, अहमद कामिल और अमजद भी टीम में हैं। पाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ियों ऐसाम और अकील ने मुकाबला तटस्थ स्थान पर कराने के विरोध में नाम वापिस ले लिया । ऐसे में पीटीएफ के सामने जूनियर खिलाड़ियों को चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं था ।
विज्ञापन


पीटीएफ अध्यक्ष सलीम सैफुल्लाह ने कहा  कि यह अच्छा मुकाबला हो सकता था लेकिन अब हमें जूनियर खिलाड़ी भेजने पड़ रहे हैं । हमारे सीनियर खिलाड़ी डेविस कप खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं । हमारी टीम में 16-17 बरस के खिलाड़ी हैं जिन्हें इससे अनुभव मिलेगा । उन्होंने कहा कि भारत यह मुकाबला जीतना चाहता था और अब आराम से जीत सकता । रोज सैकड़ों भारतीय पाकिस्तान आ रहे हैं । हमारे होटलों में भारतीय भरे पड़े हैं लेकिन सिर्फ छह भारतीय नहीं आ सकते । यह शर्मनाक है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने 2017 के बाद से चार डेविस कप टीमों की मेजबानी की है और सिर्फ हांगकांग ही इस्लामाबाद नहीं आया । यह पूछने पर कि क्या उन्होंने नाम वापिस लेकर टीम का नुकसान किया है, अकील ने कहा हमने ऐसा कुछ नहीं किया है । पाकिस्तान टेनिस महासंघ भी हमारे साथ है।


हमारे फैसले का नैतिक आधार है । ऐसा नहीं है कि आप कुछ भी करें और हम जाकर आपके साथ खेलें । पहले भी आईटीएफ ने हमारे खिलाफ फैसले लिये हैं ।’’ इस मुकाबले के विजेता को डेविस कप 2020 क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा जिसमें विजयी रहने वाली टीम विश्व ग्रुप खेलेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed