फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup: Nadal may stay out of singles matches in Davis Cup, will retire after the tournament

Davis Cup: डेविस कप में एकल मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं नडाल, टूर्नामेंट के बाद लेंगे संन्यास

Sun, 17 Nov 2024 04:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Nov 2024 04:07 PM IST
सार

वर्ष 2024 में नडाल का एकल में जीत-हार का रिकॉर्ड 12-7 है। उनकी आखिरी आधिकारिक प्रतियोगिता अगस्त में पेरिस ओलंपिक थी जिसमें वह अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी और अंततः स्वर्ण पदक जीतने वाले नोवाक जोकोविच से दूसरे दौर में हार गए थे।

विज्ञापन
Davis Cup: Nadal may stay out of singles matches in Davis Cup, will retire after the tournament
राफेल नडाल - फोटो : PTI

विस्तार

राफेल नडाल को अगर लगता है कि वह स्पेन में अपने विदाई टूर्नामेंट में टीम को सफलता दिलाने में सक्षम नहीं हैं तो वह मलागा में डेविस कप फाइनल में एकल मुकाबलों से बाहर रहने को तैयार हैं। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल डेविस कप के बाद संन्यास ले रहे हैं। टूर पर 20 साल के अपने करियर के अंतिम पड़ाव में नडाल चोटों से परेशान रहे।
विज्ञापन


स्पेन के 38 वर्षीय नडाल ने शनिवार को स्पेनिश टेनिस महासंघ द्वारा प्रकाशित साक्षात्कार में मालागा से कहा, 'मैं जितनी संभव हो उतनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी करने की कोशिश करूंगा ताकि मैं खेलने के लिए उपलब्ध रह सकूं क्योंकि मैं किसी भी तरह से मदद करना चाहता हूं, चाहे मैं खेलूं या नहीं खेलूं।'उन्होंने कहा, 'सबसे पहले हमें यह देखना होगा कि मैं ट्रेनिंग में कैसा महसूस कर रहा हूं। अगर मैं खुद को एकल में जीतने के लिए तैयार नहीं देखता तो मैं पहला व्यक्ति रहूंगा जो खेलना नहीं चाहेगा।'
विज्ञापन


वर्ष 2024 में नडाल का एकल में जीत-हार का रिकॉर्ड 12-7 है। उनकी आखिरी आधिकारिक प्रतियोगिता अगस्त में पेरिस ओलंपिक थी जिसमें वह अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी और अंततः स्वर्ण पदक जीतने वाले नोवाक जोकोविच से दूसरे दौर में हार गए थे। वह कार्लोस अल्काराज के साथ युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। पिछले महीने उन्होंने सऊदी अरब में दो प्रदर्शनी मैच खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नडाल ने कहा, 'मैंने पहले ही (स्पेन के कप्तान डेविड फेरर को) कई मौकों पर कहा है कि वे इस तथ्य के आधार पर कोई निर्णय नहीं लें कि यह पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के रूप में मेरा आखिरी सप्ताह है।' उन्होंने कहा, 'टीम सबसे पहले आती है और उसे मेरे कारण होने वाली किसी भी हाइप से जरा भी प्रभावित नहीं होना चाहिए। उसे वही करना है जो टीम के लिए सबसे अच्छा है और मैं यही चाहता हूं।' स्पेन मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा और अगर वह जीत जाता है तो शुक्रवार को कनाडा या जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed