फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup: Leander Paes- rohanBopanna doubles pair keeps India's hopes alive against Croatia

डेविस कप: पेस-बोपन्ना की जोड़ी ने दर्ज की जीत, क्रोएशिया के खिलाफ भारत ने की वापसी

Sun, 08 Mar 2020 07:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 Mar 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
Davis Cup: Leander Paes- rohanBopanna doubles pair keeps India's hopes alive against Croatia
पेस और बोपन्ना - फोटो : file photo

भारत की रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस की युगल जोड़ी ने डेविस कप टेनिस क्वालीफायर में शीर्ष वरीय क्रोएशिया के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले में जीत दर्ज की। शनिवार को दोनों ने जीत के साथ ही क्रोएशिया के खिलाफ भारत की वापसी भी करायी।

विज्ञापन


पेस और बोपन्ना की अनुभवी जोड़ी ने दो घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में क्रोएशिया के मेट पैविक और फ्रेंको स्कोगर की जोड़ी को 6-3, 6-7, 7-5 से हराया। इस जीत के बावजूद भारतीय टीम अभी भी 1-2 से पिछड़ रही है और उसे डेविस कप फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने के लिए उलटफेर करने होगे और एकल के दोनों मुकाबले जीतने होंगे।
विज्ञापन


डेविस कप युगल मुकाबले में 46 साल के पेस की यह 45वीं जीत है। पेस ने 2020 सत्र के बाद संन्यास की घोषणा की है जिससे यह उनका आखिरी डेविस कप मुकाबला हो सकता है। इससे पहले एकल में शुक्रवार को प्रजनेश गुणेश्वरन और रामकुमार रामनाथन को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed