फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup: Italy reached the final for the first time since 1998, Sinner dominated Djokovic

Davis Cup: इटली 1998 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचा, जोकोविच पर हावी रहे सिनर

Mon, 27 Nov 2023 09:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मलागा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मलागा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 09:35 AM IST
सार

इस साल तीन ग्रैंडस्लैम जीतकर अपने कुल ग्रैंडस्लैम खिताब की संख्या रिकॉर्ड 24 पर पहुंचाने वाले जोकोविच सर्बिया को पिछले एक दशक में पहली बार डेविस कप फाइनल में नहीं पहुंचा पाने से काफी निराश थे।

विज्ञापन
Davis Cup: Italy reached the final for the first time since 1998, Sinner dominated Djokovic
डेविस कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोवाक जोकोविच के पास सर्बिया को डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाने के तीन मौके थे, लेकिन वह यानिक सिनर थे, जिन्होंने हार के कगार पर पहुंचने के बाद शानदार वापसी करके इटली को खिताबी मुकाबले में पहुंचाया। सिनर ने लगातार तीन मैच प्वाइंट बचाकर जोकोविच का डेविस कप के एकल में लगातार 21 मैच जीतने के अभियान पर रोक लगाई। सिनर की जीत से इटली मुकाबले को 1-1 से बराबर करने में सफल रहा। 
विज्ञापन


सिनर ने इसके बाद विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को युगल में भी झटका दिया जिससे इटली शुरू में पिछड़ने के बावजूद 2-1 से जीत दर्ज करके 1998 के बाद पहली बार डेविस कप फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस साल तीन ग्रैंडस्लैम जीतकर अपने कुल ग्रैंडस्लैम खिताब की संख्या रिकॉर्ड 24 पर पहुंचाने वाले जोकोविच सर्बिया को पिछले एक दशक में पहली बार डेविस कप फाइनल में नहीं पहुंचा पाने से काफी निराश थे।
विज्ञापन


जोकोविच ने कहा,‘निजी तौर पर मेरे लिए यह बेहद निराशाजनक है, क्योंकि मैंने जिम्मेदारी ली थी तथा जीत के इतने करीब पहुंचने के बावजूद हारना निराशाजनक रहा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed